फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard enters in Village, dies from falling into pit in Kushinagar

कुशीनगर: आबादी में घुसा तेंदुआ, गढ्ढे में गिरने से हुई मौत

Thu, 17 Jan 2019 01:39 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 17 Jan 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters in Village, dies from falling into pit in Kushinagar
तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात साढ़े नौ बजे भटक कर कुशीनगर के जटहां बाजार के कोंनही उर्फ भगवतपुर गांव में पहुँचा तेंदुआ शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई। जैसे ही लोगो की आवाज तेंदुए ने सुना वैसे ही दहाड़ मारना शुरू कर दिया लेकिन गड्ढे में होने की वजह से लोगो की सुरक्षा को खतरा नही था।
विज्ञापन


लोगों ने डंडे के सहारे उसे मारपीट कर डराने के बाद गड्ढे के अंदर ही रस्सी से बांध दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दिया। एसओ जटहा बाजार शाह मोहम्मद ने बताया कि शौचालय के गड्ढे में तेंदुए के गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग को सूचना देने के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


रात में शौचालय के गड्ढे में गिरे तेंदुए की सुबह मौत हो गई।वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed