फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpals held the protest against Azam Khan

आजम के खिलाफ लेखपालों का धरना

Tue, 02 Aug 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 02 Aug 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals held the protest against Azam Khan
आजम खान के विरोध में तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : Mahesh Kumar
नगर विकास मंत्री आजम खान द्वारा समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहे जाने से गुस्साए लेखपालों ने मंगलवार को तहसील दिवस का बहिष्कार कर सदर तहसील पर धरना दिया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर उन्हें मंत्रिमंडल से निकालने की भी मांग की।
विज्ञापन


आजम खान ने लेखपालों पर यह टिप्पणी गत दिनों मुरादाबार के बिलारी तहसील में आयोजित नगर पालिका के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान की थी। लेखपालों का कहना है कि जिस ई-रिक्शा वितरण कार्य को लेकर नगर विकास मंत्री शिकायत कर रहे हैं उससे लेखपालों का कोई वास्ता नहीं है। नगर निगम/नगर पालिका कार्यालय द्वारा रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन किया गया है और गड़बड़ी भी उन्हीं ने की है। अपने विभाग की कमी को आजम लेखपालों के सिर डाल रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान सदर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष लव कुमार सिंह, मंत्री योगेंद्र नाथ यादव, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश श्रीवास्तव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकेवल सिंह, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद जावेद खां व विनय श्रीवास्तव समेत कई लेखपाल मौज्ूाद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed