फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpals are angry to say dirty by Azam khan

आजम के गंदा कहने पर लेखपालों में उबाल

Mon, 01 Aug 2016 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 01 Aug 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals are angry to say dirty by Azam khan
आजम खां
नगर विकास मंत्री आजम खान द्वारा लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहे जाने पर लेखपालों में आक्रोश है। इससे बौखलाए लेखपालों ने दो अगस्त को तहसील दिवस का बहिष्कार कर सभी तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। इस दौरान संघ, जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आजम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की भी मांग की जाएगी। संघ ने सोमवार को बैठक के बाद धरना-प्रदर्शन के बारे में डीएम को लिखित सूचना भी दी।
विज्ञापन


आजम खान ने लेखपालों पर यह टिप्पणी गत दिनों मुरादाबार के बिलारी तहसील में आयोजित नगर पालिका के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान की थी। लेखपालों का कहना है कि जिस ई-रिक्शा वितरण कार्य को लेकर नगर विकास मंत्री शिकायत कर रहे हैं उससे लेखपालों का कोई वास्ता नहीं है। नगर निगम/नगर पालिका कार्यालय द्वारा रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन किया गया है और गड़बड़ी भी उन्हीं ने की है। अपने विभाग की कमी को आजम लेखपालों के सिर डाल रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष नीलकंठधर दूबे, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, रामकेवल सिंह, शिवधारी यादव, धनंजय श्रीवास्तव, हरिप्रकाश श्रीवास्तव, रितेश कुमार पाल, मो. जावेद खान, अवधेश यादव, लव कुमार सिंह, योगेंद्र नाथ यादव आदि कई लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed