फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LED plan of nagar nigam is switched off before lightening

जलने से पहले ही बुझी नगर निगम की एलईडी 

Sun, 24 Jul 2016 12:46 AM IST
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 24 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
LED plan of nagar nigam is switched off before lightening
स्ट्रीट लाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के हैलोजन और सोडियम स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में तब्दील करने की नगर निगम की योजना की हवा निकल गई है। फायदे का सौदा न मानते हुए इस काम में लगी दोनों ही कंपनियों ने हाथ खींच लिया है। अब नगर निगम शासन स्तर पर अपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


शहर में तकरीबन 35 हजार स्ट्रीट लाइट प्वाइंट हैं। इनमें से कई 70 वाट की हैं, बाकी 250 वाट की। इसके चलते तकरीबन 53 लाख वाट बिजली की खपत होती है, जिसके लिए नगर निगम को हर माह करीब 30 से 31 लाख रुपये बिल अदा करता पड़ता है। खपत ही नहीं 24 घंटे जलने की वजह से काफी बिजली बर्बाद भी होती है। इन सब चीजों का आंकलन करने के बाद नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने का निर्णय लिया था, लेकिन कंपनियों के काम खींचने की वजह से निगम की ‘एलईडी’ जलने के पहले ही बुझ गई।
विज्ञापन


कंपनियों को रास नहीं आ रहा गोरखपुर
योजना के मुताबिक कंपनी को खुद अपने खर्चे पर ही एलईडी सेट को बदलना है। इसके बाद बिजली की बचत से जो रकम बचेगी, वही कंपनी का लाभ होगा। इसके लिए कुछ समय सीमा निर्धारित है। लेकिन कंपनियों के प्रतिनिधियों के अनुसार उनके लिए यह तभी फायदेमंद है जब स्ट्रीट लाइट प्वाइंट की संख्या ज्यादा हो। नगर निगम के आंकड़े के अनुसार इनकी संख्या 35 हजार है। हालांकि निगम के ही कुछ अन्य अधिकारियों के मुताबिक शहर में स्ट्रीट लाइटों की संख्या तकरीबन 40 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलईडी लगी तो बचेगी 26 लाख वाट यूनिट बिजली 
अभी शहर में 70 वाट के तकरीबन 30 हजार और 250 वाट के 5000 हैलोजन लगे हुए हैं। अनुमानत: इनसे तकरीबन 53 लाख वाट बिजली की खपत होती है। अगर इनको एलईडी में बदल दिया जाए तो यह खपत कम होकर मात्र 27 लाख रह जाएगी। इससे तकरीबन 26 लाख वाट बिजली बचेगी।


'कंपनियों ने फिलहाल स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने की योजना से हाथ खींच लिया है। ऐसे में शासन को अपने स्तर से कंपनियों को तय करने को लिखा जाएगा।'
- रबीश चंद्र, पथ प्रकाश प्रभारी एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed