फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   law departments copy checking

आधा जवाब देख ही कर दिया पूरा मूल्यांकन

Wed, 20 Apr 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 20 Apr 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
law departments copy checking
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के चौथे सेमेस्टर के छात्र एक तरफ जहां परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में विभाग के शिक्षकों की एक और लापरवाही सामने आई है। विधि अंतिम वर्ष की परीक्षा में एक सवाल के जवाब को पूरा पढ़े बिना ही परीक्षक ने नंबर दे दिया। इसे लेकर आरटीआई के तहत मिली कॉपी की छायाप्रति देख हैरत में पड़े छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को साक्ष्य के साथ पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


पीडी लॉ कॉलेज खलीलाबाद के एक छात्र द्वारा परीक्षा नियंत्रक को लिखे पत्र के मुताबिक उसे जब छठे सेमेस्टर के सिविल प्रोसीजर कोड (सीपीसी) प्रश्नपत्र में मिले नंबर पर विश्वास नहीं हुआ तो उसने आरटीआई के तहत अपनी कॉपी दिखाने के लिए आवेदन किया। इसके बाद ऑनलाइन कॉपी की प्रति जब उसे मिली तो वह यह देखकर हैरान रह गया कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न संख्या पांच का जवाब उसने पृष्ठ संख्या पांच से 11 के बीच लिखा था, जबकि उसका मूल्यांकन पृष्ठ संख्या आठ पर ही कर दिया गया है, जबकि यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक उत्तर के अंत में ही नंबर दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि उत्तर को पूरा पढ़े बिना ही मूल्यांकन किया गया है। इसके अलावा उत्तर संख्या सात, जो पृष्ठ संख्या 12 से 15 के बीच लिखा गया है, उसमें पृष्ठ संख्या 14 का मूल्यांकन नहीं हुआ है। इसके अलावा छात्र ने मूल्यांकन में कई और छोटी-छोटी कमियों पर आपत्ति जताई है। मूल्यांकन पर सवाल उठाते हुए उत्तर पुस्तिका की प्रति लगाकर छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पूरा होने के पहले ही नंबर देने के मामले को लेकर एक छात्र का शिकायती पत्र मिला है। मामला विधि विभाग का है। इसलिए उसे कार्रवाई के लिए डिपार्टमेंट में भेज दिया गया है। जल्द ही इसे लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। 
- डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गोरखपुर यूनिवर्सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed