फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lakshya sports defeat to regional stadium in hockey

लक्ष्य स्पोर्ट्स ने रीजनल स्टेडियम को हराया

Fri, 06 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 06 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lakshya sports defeat to regional stadium in hockey
hockey logo - फोटो : hockey logo
एमएसआई इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुए होराइजन कप (अंडर-14 व अंडर -16) सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के मध्य खेला गया। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने रीजनल स्टेडियम को 9-0 गोलकर हरा दिया। लक्ष्य के लिए अंकित ने चार गोल 13 वें, 22 वें, 25 वें और 30 वें मिनट में, आयुष सिंह ने 14 वें, 17 वें व 19 वें मिनट में तीन एवं अंशु वर्मा व अश्वनी ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन


अंडर-16 में दूसरा मैच मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल और एमएसआई क्लब के मध्य खेला गया। एमएसआई क्लब 4-1 से विजयी रहा। मैच के प्रारंभ में 5 वें मिनट में मोहम्मद सैफ ने बराबरी का गोल करके 1-1 कर दिया। 17 वें, 21 वें व 29 वें मिनट में मोहम्मद शाकिब ने हैट्रिक मार  कर 4-1 से एमएसआई क्लब को विजय दिला दी। वहीं अंडर 14 में रीजनल स्टेडियम और लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के मध्य मैच खेला गया, जिसमे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम 9-1 से विजयी रहा। स्टेडियम की ओर से गोल करने वाले खिलाड़ी आलम ने दो, शाहिल तीन और विवेक चार, जबकि लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी समीर ने एक गोल किया।
विज्ञापन


अंडर 14 में दूसरा मैच मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल ने एमएसआई क्लब को 4-0 से पराजित किया। स्कोर करने वाले वारिश ने तीन और मोहम्मद आजाद ने एक गोल किया। इससे पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कॉलेज के प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके इनहरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर होराइजन के अध्यक्षा स्मृति अग्रवाल, सुमित्रा अग्रवाल, मधु कुमारी, तरंग अग्रवाल, प्रतिभा, विजेता सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed