फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lahiri Prasad Shahi died

नहीं रहे सेनानी लहरी प्रसाद शाही, पीएम मोदी ने पूछा था देश का हाल

Wed, 09 Oct 2019 08:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Oct 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Lahiri Prasad Shahi died
Lahiri Prasad Shahi - फोटो : Amar ujala
उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के कोषाध्यक्ष व ग्राम बदुरांव निवासी स्वतंत्रता  संग्राम सेनानी लहरी प्रसाद शाही का बुधवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। अभी हाल ही में देश के 73वें स्वतन्त्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में देश के कुछ चुनिंदा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया था जिसमें लहरी प्रसाद शाही को भी सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन


उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनके पुत्र संजय शाही हैं, उन्होंने बताया कि अचानक सुबह उन्हें सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कसया लेकर गए, जहां अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


लहरी शाही के निधन की खबर सुनते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। जिलाधिकारी ने सूचना मिलते ही तहसीलदार को भेजा। उन्होंने स्व. शाही को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही के निधन पर कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही,  सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, स्वतंता संग्राम सेनानी प्रहलाद पटेल, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, समाजसेवी दिवाकर सिंह, धीरज राय, शुभम शाही, नीतू सिंह, सिंधु शाही आदि ने शोक जताया है। 

शाही से मोदी ने पूछा था 'देश का हाल बताइए'
दिल्ली में 73 वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रमानाथ कोविंद के अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी से भी सेनानी लहरी प्रसाद शाही की मुलाकात हुई थी और पीएम मोदी ने उनसे पूछा था-'देश का हाल बताइए'। 


इस पर लहरी शाही ने उन्हें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर बधाई दी थी, जिस पर पीएम मोदी ने हाथ जोड़ते हुए उनसे आशीर्वाद की गुजारिश की। लहरी शाही समेत अन्य सेनानियों और पीएम मोदी के बीच देश के मसले पर काफी देर तक बातचीत हुई थी। 

इसके अलावा आजादी के लड़ाई के दिनों की भी चर्चा हुई थी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुशीनगर के डीएम ने भी शाही को सम्मानित किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed