फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lady teacher die in train

ट्रेन के सफर में बीमार हुईं शिक्षक, इलाज न मिलने से रास्ते में ही मौत

Sun, 17 Jan 2016 09:27 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
सप्तक्रांति एक्सप्रेस से गोरखपुर आ रही महिला शिक्षक की तबीयत बिगड़ने से रास्ते में ही मौत हो गई। दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से शनिवार की शाम आठ वर्षीय बेटे को लेकर वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए महराजगंज जा रही थीं। रविवार सुबह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पहुंची तो यात्रियों की मदद से अचेत महिला शिक्षक को नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मथुरा, गोवर्धन के चकलेश्वर हरदेव उपलवास के रहने वाले सत्यनारायण दास की पत्नी लक्ष्मीप्रिया (35) महराजगंज, सदर के भिसवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थीं। पहली जनवरी 2016 को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की थी। छुट्टी लेकर वह सामान लेने घर गई थीं। शनिवार की दोपहर में आनंद विहार स्टेशन से सप्तक्रांति एक्सप्रेस से आठ साल के बेटे नवैद्य प्रियांश के साथ गोरखपुर आने के लिए चलीं। लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ट्रेन में उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


लोगों ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। लेकिन लखनऊ में कोई डॉक्टर अटेंड करने नहीं पहुंचा। लखनऊ से आगे बढ़ने पर उनकी हालत और खराब हो गई और वह अचेत हो गईं। रविवार सुबह पांच बजे ट्रेन जब गोरखपुर पहुंची, तो कंट्रोल रूम की सूचना पर डॉक्टर को लेकर पहुंचे यात्रीमित्र ने अचेत पड़ी महिला शिक्षक को नीचे उतारा। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे शिक्षक दीपक कुमार ने मामले की जानकारी उनके पति सत्यनारायण को दी। देर शाम वह गोरखपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने ठंड लगने से शिक्षक की मौत होने का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed