{"_id":"5c711b4dbdec2273923c2e53","slug":"kisan-samman-samridhi-yojana-will-start-from-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बिना कागज हाथ में लिए रबी और खरीफ की चार फसलों का नाम तक नहीं बता सकते- शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल बिना कागज हाथ में लिए रबी और खरीफ की चार फसलों का नाम तक नहीं बता सकते- शाह
Sat, 23 Feb 2019 03:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में आयोजित भाजपा के किसान सम्मेलन में भी पुलवामा हमला चर्चा का केंद्र रहा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, संगठन रामलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है तो कुछ बड़ा करेंगे। सेना का मनोबल बढ़ा है। अलगाववादियों पर शिकंजा कसा है। पाकिस्तान भी डरा है। यहां किसान प्रतिनिधि जम्मू कश्मीर से भी आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसान सम्मान समृद्धि योजना की शुरुआत गोरखपुर से होगी। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में किसानों के बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा 4 हजार रुपये भी जल्द भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
रामलाल ने कहा कि 2 मार्च को देशभर में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जाएगी। अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी बाइक पर सवार होकर भाजपा के लिए सहयोग मांगेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री 28 फरवरी को 10 लाख से ज्यादा बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन
किसान मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की छह पैसे की मदद न करने वाले 6000 रुपये को कम बता रहे हैं। हम जल्द उन्हें बेनकाब करें। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनकी सोच छोटी है। दिल्ली का फैसला खेत और खलिहान से होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने इस किसान सम्मेलन में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं, भाजपा की जीत होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मई तक आराम न करें, किसान मेहनती हैं। आराम करेंगे तो देश का नुकसान होगा। किसानों की भलाई सिर्फ भाजपा ने की है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा बिना कागज हाथ में लिए रबी और खरीफ की चार फसलों का नाम तक नहीं बता सकते। राहुल बाबा को ये भी नहीं पता कि आलू जमीन के नीचे होता या ऊपर होता कि फैक्ट्री में होता है। कांग्रेस ने किसानों को हमेशा भिक्षु समझा।
हमने उनकी जोत घटाकर आंगन तक समेट दी है। कांग्रेस ने किसानों को साहूकारों के पास जाने को मजबूर कर दिया जबकि भाजपा ने गेहूं, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया। किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिया। शाह ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा, 'राहुल बाबा 2019 में मोदी की ही सरकार बनेगी, जो काम, योजनाएं छूट गईं हैं, उसे मोदी ही पूरा करेंगे।'
शाह ने कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब सिर्फ भाजपा देगी, महागठबंधन नहीं।