{"_id":"5866b8c04f1c1b425ceece15","slug":"kids-are-brillient-ruchita","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के भीतर कला का भंडार : रुचिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के भीतर कला का भंडार : रुचिता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के भीतर असीमित कला का भंडार है। आवश्यकता है उन्हें उचित माहौल एवं निर्देशन में तराशने की। इससे उनके भीतर मौजूद प्रतिभाओं को संवारा जा सकता है। ये बातें महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष रुचिता रस्तोगी ने बाल जागृति संस्थान के तत्वावधान में मियां बाजार में शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय बाल मेले के उद्घाटन समारोह में कही।
अध्यक्षता संबोधन में मधु अग्रवाल ने कहा कि साल भर बच्चे अपने किताबी ज्ञान में वयस्त रहने के कारण अन्य कलाओं के बारे में जानकारी नहीं ले पाते हैं। इस अवसर पर बाल जागृति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर कर किया। संस्था के प्रमुख राजीव रस्तोगी, सचिव अनूप किशोर अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर किया। तत्पश्चात मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
मेले में बच्चों ने गेम स्टाल, खाने पीने के स्टाल लगाया गया था। साथ ही चेयर रेस, एकल नृत्य, मेहंदी कला, सामान्य ज्ञान, फैंसी ड्रूेस की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण 31 दिसंबर को सांय 4 बजे किया जाएगा।