फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kidnapping case filed on four

चार पर अपहरण का केस, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा

Sat, 03 Aug 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
kidnapping case filed on four
चार पर अपहरण का केस, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

उनवल (गोरखपुर)। खजनी इलाके से अपहृत किशोरी को अपहरण के आरोपी प्रेमी को ही सौंपकर फंसी पुलिस ने अब चार लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। उधर, किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि आरोपित मेरी बेटी को लेकर थाने पर आया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपित के पिता थाने में होमगार्ड हैं, इसी वजह से पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली कर रही है।
25 जुलाई को खजनी इलाके के एक गांव से पंद्रह साल की किशोरी लापता हो गई। मां ने होमगार्ड पुत्र अनूप उर्फ आशीष शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रीता देवी, अंजन शर्मा पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसी बीच बृहस्पतिवार को किशोरी मिल गई। किशोरी ने प्रेम संबंध की बात बताई फिर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पंचायत शुरू कर दी। पंचायत के बाद आरोपियों पर केस दर्ज करने की जगह पुलिस ने किशोरी को उसकी मां की जगह प्रेमी को ही सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हुए तो आननफानन बृहस्पतिवार की रात 11:45 बजे पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। फिर थाने पर तैनात होमगार्ड पर दबाव बनाकर पुलिस ने लड़की को बुलाया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीवान पर बदसलूकी का आरोप
किशोरी की मां ने खजनी थाने पर तैनात दीवान पर बदसलूकी का आरोप लगाया। उसका कहना है कि वह दर्ज मुकदमे की कापी लेने गई थी, मगर दीवान ने कापी देने की जगह उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। किशोरी की मां उसे साथ ले जाने को तैयार नहीं थी। इस वजह से उसे सुपुर्द नहीं किया गया। लड़की को लेकर कोई आरोपी थाने नहीं आया था, वह खुद ही थाने आई थी। मामले की जांच जारी है। कार्रवाई की जाएगी।

- रचना मिश्रा, सीओ खजनी
तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज नहीं किया था। यही वजह है कि बेटी को साथ घर ले जाने को तैयार नहीं हुई। मैंने केस दर्ज कर लड़की का मेडिकल कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके उलट पुलिस ने लड़की को आरोपी के साथ ही भेज दिया।
- किशोरी की मां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed