{"_id":"578655334f1c1b1b4313dcf0","slug":"kesav-maurya-says-akhilesh-will-be-last-heir-of-mulayam-s-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सल्तनत के आखिरी बादशाह होंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सल्तनत के आखिरी बादशाह होंगे अखिलेश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 13 Jul 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए निकाली गयी रथ को झंडी दिखाते प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या, महंत आदित्यनाथ व अन्य ।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के लिए भूमि पूजन करने आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में जिस तरह की अराजकता है उसकी कोई मिसाल नहीं मिलती। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार की बात वह नहीं, खुद मुलायम सिंह यादव कह रहे हैं। मुख्यमंत्री चाहे जो कर लें, यह सरकार जा रही है। उनका ठिकाना लखनऊ नहीं सैफईं होगा। अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सल्तनत के आखिरी बादशाह साबित होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को जिस खाद कारखाने और एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे, वह सिर्फ सांसद महंत आदित्यनाथ के प्रयासों का प्रतिफल है। वह इसके लिए संसद में हमेशा आवाज बुलंद करते रहे। जनता के साथ सड़क पर भी उतरे। गोरखपुर के लोगों का यह सौभाग्य है कि यहां एक साथ दो बड़े प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री आ रहे हैं।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव की सरकार विकास विरोधी है। वह नहीं चाहती थी कि गोरखपुर में एम्स की स्थापना हो। इसी नाते जमीन को लेकर लगातार अड़चनें पैदा की जाती रहीं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में नंबर एक होगा। भारत में उत्तर प्रदेश नंबर एक हो सकता है पर सपा के रहते यह संभव नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया। देश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब हमने सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा दिया है। दोनों में भगदड़ मची है। अगर हम अपने दरवाजे सभी के लिए खोल दें तो दोनों पार्टिंयां पूरी तरह से खाली हो जाएंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर नहीं, राहुल गांधी या प्रियंका भी बन जाएं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। कार्यकर्ता उसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से लगेंगे।