{"_id":"590b40824f1c1b3d0a441ffd","slug":"kauwabaag-underpass-will-be-occured-two-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टू लेन का होगा कौवाबाग अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टू लेन का होगा कौवाबाग अंडरपास
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 05 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग अंडरपास का काम तेज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौवाबाग अंडरपास अब टू लेन बनेगा। इसे मोहद्दीपुर से लिंक कराया जाएगा। इसके लिए एक साइड लेन बनेगी। रेलवे ने इसके लिए अपने डिजाइन में बदलाव किया है। जल्द ही नई डिजाइन के मुताबिक टेंडर निकाला जाएगा।
मोहद्दीपुर स्थित चारफाटक रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद कौआबाग रेलवे क्रॉसिंग पर भीड़ का दबाव काफी बढ़ गया है। रोजाना 40 से 45 मालगाड़ी और करीब सवा सौ ट्रेनें गुजरती हैं। वहीं यार्ड के पास क्रॉसिंग होने से अक्सर इंजन का शंटिंग भी होता है और ऐसे में फाटक बंद करना पड़ता है। इसके चलते कभी-कभी दफ्तर पहुंचने के वक्त सुबह क्रॉसिंग आधे घंटे तक बंद हो जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे ने अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसे रेल बजट में मंजूरी भी मिल गई लेकिन रेल प्रशासन ने अब स्वीकृत डिजाइन में बदलाव किया है।
पहले अंडरपास एक लेन ही बनना था लेकिन अब इसे टू लेन बनाया जाएगा। अंडरपास से सड़क सीसीएम दफ्तर की ओर निकलेगी और इससे करीब 300 मीटर दूरी पर मोहद्दीपुर से बनने वाली साइड लेन को जोड़ा जाएगा। अंडरपास के बनने से शहर के एक बड़े हिस्से में रहने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
टू लेन अंडरपास बनाने से लोगोें को ज्यादा सहूलियत होगी। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसके फाइनल होते ही इसे प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा।
- संजय यादव, सीपीआरओ, एनईआर
12 फीट गहराई में बनेगा अंडरपास
रेलवे की डिजाइन के मुताबिक सड़क से करीब चार मीटर गहराई में अंडरपास बनेगा, ताकि दोपहिया के साथ छोटे चार पहिया वाहन भी गुजर सकें। इसकी चौड़ाई छह मीटर होगी। बरसात में पानी न जमा हो, इसके लिए पंपिंग सेट लगाए जाएंगे।
सीसीएम दफ्तर के पार्क के आधे हिस्से में बनेगी सड़क
नई डिजाइन के मुताबिक अंडरपास से निकली सड़क और मोहद्दीपुर से अंडरपास तक बनने वाली साइड लेन बनाने के लिए सीसीएम (मुख्य वाणिज्य प्रबंधक) दफ्तर परिसर के पार्क का आधा हिस्सा लिया जाएगा। पार्क की खासियत यह है कि इसका आकार इंद्रधनुष की तरह है।