{"_id":"5df7b1788ebc3e88173720af","slug":"kapilvastu-mahotsava-second-day-highlights","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु महोत्सव में दूसरी रात को राजस्थानी लांगा की प्रस्तुति, देखिए दिनभर की झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु महोत्सव में दूसरी रात को राजस्थानी लांगा की प्रस्तुति, देखिए दिनभर की झलकियां
Tue, 17 Dec 2019 11:49 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
कपिल वुस्तु महाेत्सव का रात का कुछ ऐसा होता है नजारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु महोत्सव की दूसरी रात कोहिनूर लांगा राजस्थानी ग्रुप की प्रस्तुति ने रात को बेहद खुशनुमा बना दिया। ठंड में लोग करीब एक घंटे तक कार्यक्रम का जोरदार आनंद लिया। पानी की महत्ता बताते हुए कलाकारों ने बताया कि किस तरह राजस्थान में एक पानी की किल्लत है। ऐसे में लोग पानी बचाएं। इस बीच कलाकार पूजा सबेरा ने पारंपरिक नृत्य के जरिए लोगों का मन मोह लिया।
कलाकारों की राजस्थानी वेशभूषा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती दिखी। राजस्थानी वेशभूषा में हैरतअंगेज नृत्य करके लोगों को हैरत में डाल दिया।
सबसे पहले केसरिया बालम आओ नी, पधारों मारो देश... गीत से हुई। इसके बाद निबूड़ा-निबूड़ा... गीत की प्रस्तुति ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कलाकार पूजा सबेरा, राखी सबेरा ने मोरे भोले पर डांस की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मोहनी सबेरा ने राजस्थानी गंवई नृत्य की प्रस्तुति से राजस्थान की माटी की याद दिला दी।
इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, सीडीओ हर्षिता माथुर, सांसद की पत्नी स्नेह लता पाल, डीएफओ आकाशदीप बाघवान, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी माया राम वर्मा, एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी राहुल गुप्ता, डीएमओ विजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

पंचायत प्रतिनिधियों को मिले स्वच्छता के टिप्स
जिलाधिकारी दीपक मीणा
- फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु महोत्सव में सीएलटीएस प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, सेक्रेटरियों को स्वच्छता समेत कई अहम योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में अहम जानकारियां दी गईं। इस मौके पर गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए जिलाधिकारी ने वित्तीय गड़बड़ियों को दूर करने की हिदायत भी दी।
जिला कारागार के सामने मैदान में सोमवार को पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित सीएलटीएस प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान समेत ग्राम पंचायत सचिवों की सहभागिता रही। विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य सलाहकार राजेश यादव ने स्वच्छता के मुद्दे पर विशेष प्रकाश डाला। गांवों को स्वच्छ बनाने के साथ ही हर व्यक्ति को स्वस्थ रखने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम बताई। कहा कि स्वच्छता भारत मिशन अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि गांवों के विकास को लेकर सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है।
जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ दिलाने में पंचायत से जुड़े प्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। आयुष्मान भारत योजना की महत्ता पर जानकारी देते हुए बताया कि गांवों में आशा कार्यकर्ताओं के पास सूची उपलब्ध है। उसके अनुसार कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे सरकारी अथवा चिह्नित प्राइवेट अस्पतालों पर पहुंचाने की पहल हो। इस संबंध में सूची सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई गई है। उन्होंने मनरेगा समेत अन्य योजनाओं में हो रहीं गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए खामियां दूर करने की हिदायत दी।
ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने भी प्रधानों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए प्राय: शासन व प्रशासन के स्तर पर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके निराकरण के लिए दफ्तरों के साथ अधिकारियों का चक्कर भी लगाना पड़ता है। इससे पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस मौके पर जिला समन्वयक अमित श्रीवास्तव समेत ग्राम प्रधान विजय यादव, सर्वेश जायसवाल, हीरालाल यादव, राम चन्द्र यादव, सुनील यादव, पप्पू श्रीवास्तव, राजू खां, सुनील मिश्रा, ओम प्रकाश यादव आदि की मौजूदगी रही।
पांच प्रधान हुए सम्मानित
कपिलवस्तु महोत्सव के मंच पर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए चयनित हुए विकास खंड उसका बाजार के सुगही, बर्डपुर के पिपरसन, बढ़नी ब्लॉक के कोटिया, नौगढ़ ब्लॉक के कोड़राग्रांट, बांसी ब्लॉक के सरांव के ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सम्मानित किया। इस मौके पर डीपीआरओ अनिल सिंह व संबंधित ग्राम पंचायत सचिव भी उपस्थित थे।

बेहतरीन रही स्कूली बच्चों की प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु महोत्सव में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। एकल नृत्य, गीत व अन्य प्रस्तुतियों की खूब सराहना हुई। मंच में उनके कदम थिरके तो तालियों के बीच वाहवाही भी लूटी।
सोमवार को कपिलवस्तु महोत्सव में सरला इंटरनेशनल एकेडमी के सान्या गुप्ता ने तुम्ही आना गीत गाकर मंत्रमुग्ध किया। नैन्सी गुप्ता ने गली-गली गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
डीएवी कॉलेज के सगुन जायसवाल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के सौरभ, सरला इंटरनेशनल की सान्या, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की ममता, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की नैंसी वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसी के गोविंद, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन के साहिल, उदय राज पब्लिक स्कूल के सुमित अग्रहरि, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल निशांत पांडेय, एकल नृत्य में सास्वत त्रिपाठी, सेंट जेवियर्स के शगुन जायसवाल, डीएवी पब्लिक स्कूल की भावना, रघुवर प्रसाद जायसवाल के शिवांश, सेंट जेवियर्स स्कूल के आदित्य राय, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के यश शुक्ला, सरला इंटरनेशनल एकेडमी की संजना आर्या, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की नैंसी, सरला इंटरनेशनल एकेडमी की अर्पिता किशोर, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की सिद्धी, सिद्धार्थ मॉडर्न एकेडमी की सान्या त्रिपाठी, डीएवी कालेज के मृत्युंजय, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की आस्था जायसवाल की प्रस्तुति शानदार रही। उद्घोषक की भूमिका में नितेश पांडेय रहे।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी की प्रधानाचार्य डॉ. जया मिश्रा, सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरेन्द्र मिश्र समेत शिशिर मिश्रा, राकेश आर्या, अरुण कुमार त्रिपाठी, पशुपति नाथ दूबे, देवेंद्र त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।

मेहंदी प्रतियोगिता में सायमा व शायरा ने मारी बाजी
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
पेंटिंग प्रतियोगिता में अनुष्का व अथर्व ने बाजी मारी
कपिलवस्तु महोत्सव में आयोजित पेंटिंग व मेहंदी प्रतियोगिता में पढ़ो सिद्धार्थनगर, गौतम बुद्ध का जीवन चरित्र, कन्या सुमंगला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, थीम पर स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में सायमा व शायरा ने बाजी मारी।
सोमवार को आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की सायमा खातून प्रथम, सिद्धार्थ मॉडर्न एकेडमी की माही कसौधन द्वितीय, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की आँचल सिंह तृतीय, सीनियर वर्ग में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की शायरा खातून प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की नेहा रस्तोगी द्वितीय, बाल शिक्षा सदन व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की क्रमश: दीपाली कसौधन, यशी त्रिपाठी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की अनुष्का दुबे प्रथम, सिद्धार्थ पब्लिक सकूल व विद्या मंदिर की क्रमश: अन्नया जायसवाल व आकाश प्रजापति द्वितीय, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की जूही यादव तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की अथर्व गुप्ता, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल व विद्या मंदिर के क्रमश: हुदा खां व कनक प्रजापति द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर की जूही फातिमा व तान्या वर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य जीजीआईसी बांसी डॉ. जया मिश्रा, प्रो. सुरेन्द्र मिश्रा भी शामिल रहे। प्रतियोगिता के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य के निर्देश पर संपन्न कार्यक्रम में उद्घोषक नितेश पांडेय, डीएवी इंटर कॉलेज के राकेश आर्या, सरला इंटरनेशनल एकेडमी भीमापार के शिशिर मिश्रा की भूमिका अहम रही।

कपिलवस्तु महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। उनके थिरकते कदमों पर तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। सभी ने साबित कर दिया कि बड़े कलाकारों से उनकी प्रतिभा कम नहीं है। जनपद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को नृत्य, गायन, फिल्मी गीत, लोकगीत के क्षेत्र में जिले के कलाकारों की प्रस्तुति शानदार रही।
तान्या श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, शहजाद अंसारी, दुर्गेश वर्मा, श्रीयांश मिश्रा, साधना कवल चौधरी, श्वेवांस श्रीवास्तव आदि की प्रस्तुति सराही गई। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राकेश श्रीवास्तव, जमशेद खां, नितेश उपाध्याय आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम बनी विजेता
कपिलवस्तु महोत्सव अंतर्गत हो रही खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन वॉलीबॉल बालिका वर्ग का खेल संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइल मैच जोगिया व रेहरा के बीच खेला गया, जिसमें रेहरा की टीम 15-9, 15-8 से दोनों सेट जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइल मैच स्टेडियम व कस्तूरबा शोहरतगढ़ के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम ने दोनों सेट 15-12 व 15-11 से जीतकर विजेता बनी। फाइनल मैच स्टेडियम बनाम रेहरा के मध्य खेला गया।
स्टेडियम की टीम ने लगातार सेटों में 15-7, 15-9 से जीत कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इससे पूर्व उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय ने किया। बाद में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के रेफरी केशरी नंदन, अरविन्द गुप्ता, सत्यप्रकाश, शशिकांत पांडेय रहे। राजकुमार, रामनिवास यादव, सोनू गुप्ता, देवेन्द्र पांडेय, विनोद त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय उपस्थित रहे। संचालन जीशान खलील ने किया।