फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   juhi singh says, officer are update themselves with information

सूचनाओं से अपडेट रहें अफसर

Tue, 26 Apr 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
juhi singh says, officer are update themselves with information
जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस वार्ड का दौरा करतीं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह - फोटो : mahesh kumar
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने जिले के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मंगलवार को विभिन्न विभागों में संचालित शासन की योजनाओं की समीक्षा की। सर्किट हाउस में हुई बैठक के दौरान उन्होंने समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, कौशल विकास और बाल श्रमिक उन्मूलन अभियान आदि की प्रगति जांची।
विज्ञापन


बैठक में स्कूल चलो अभियान के बारे में बीएसए द्वारा सही जानकारी नहीं दे पाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अफसरों को नसीहत दी कि वे हमेशा सरकार की योजनाओं की प्रगति से पूरी तरह से अपडेट रहें।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन की समीक्षा के दौरान अफसरों ने उन्हें बताया गया कि जिले में 86656 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। 1894 खाते विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए हैं मगर उन्हें भी ठीक कराया जा रहा है। इसपर आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है, लिहाजा इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं, यह जांचने के लिए उन्होंने अफसरों से विभिन्न योजाओं से जुड़े कुछ लाभार्थियों को बुधवार को सर्किट हाउस में मिलने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने शाम को जिला अस्पताल में आशा ज्योति केन्द्र, जेई-एईएस वार्ड और मेडिकल कालेज में जेई-एईएस वार्ड और एनआईसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 181 नंबर के प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान सीडीओ डा. मन्नान अख्तर, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यकम अधिकारी हेमन्त सिंह,  बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अपर जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


आज जनसुनवाई करेंगी आयोग की अध्यक्ष
गोरखपुर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बुधवार को बाल श्रमिक उन्मूलन से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति या संस्था इनसे जुड़े मामलों में आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात कर सकता है। सुनवाई सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक सर्किट हाउस में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed