फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   JM Singh declared BSP condidate from Sehjanwa assembaly

जीएम सिंह सहजनवां से बसपा प्रत्याशी घोषित

Wed, 19 Oct 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 19 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
JM Singh declared BSP condidate from Sehjanwa assembaly
बसपा प्रतीक
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक तारामंडल स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में हुई। इसमें मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से देव नरायन उर्फ जीएम सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जीएम सिंह का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर ने कहा कि पार्टी ने चुनाव की तैयारी का आगाज कर दिया है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोशिश करें कि बूथ पर चुनाव जीतें, तभी हम चुनाव में सफल हो सकेंगे। पूर्व सांसद घनश्याम खरवार ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल से जनता ऊब चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कहा कि जनता के बीच जाकर कार्यकर्ता बसपा कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था और उपलब्धियों के बारे में बताएं।
विज्ञापन


बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण निराला, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, महासचिव मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार भारती, राजेश पांडेय, निर्मेष मंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और विधायक का टिकट कटा

चिल्लूपार से विधायक राजेश त्रिपाठी का टिकट काटकर विनय शंकर तिवारी प्रत्याशी बनाए जाने पर बसपा में हलचल कम नहीं हुई थी कि सहजनवां से विधायक ब्रजेश सिंह का टिकट काट दिया गया। हालांकि ब्रजेश के टिकट कटने की चर्चा काफी दिनों से थी लेकिन इस पर मुहर मंगलवार को बसपा की बैठक में लग गई। जीएम सिंह भी अभी पनियरा से विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed