{"_id":"5dcc644f8ebc3e5b4d2e693c","slug":"jhansi-wean-to-hocky-match-gorakhpur-city-news-gkp3291545123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
हॉकी : झांसी ने मिर्जापुर को 11-1 से दी शिकस्त
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को भी रोमांचक मुकाबले हुए। जहां लखनऊ, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट और बस्ती ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर आगे की राह बनाई है।
बुधवार को खेले गए मैच में झांसी ने एकतरफा मुकाबले में मिर्जापुर को 11-1 गोल से शिकस्त दी। झांसी की तरफ से हर्षित ने तीन गोल, ऋषभ, केतान, ताहिर ने दो-दो और कुणाल ने एक गोल टीम को जीत दिलाई। मिर्जापुर के मनोज ने अपनी टीम के तरफ से एकमात्र गोल किया। दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने एकतरफा बरेली को 5-0 गोल से पराजित किया। लखनऊ की तरफ से रंजन ने मैच के 21वें, 36 वें मिनट में दो गोल तथा मैच के 28 वें मिनट में राहुल, 33वें मिनट में सौरभ और 39वें मिनट में अमित ने एक-एक गोल किया।
अन्य मुकाबलों में बस्ती ने सहारनपुर को 1-0, वाराणसी ने झांसी को 1-0, चित्रकूट ने मिर्जापुर को 6-0, लखनऊ ने सहारनपुर पर 3-0 गोल से जीत दर्ज की। वहीं बस्ती और प्रयागराज के बीच खेला गया मैच 1-1 और वाराणसी और चित्रकूट के बीच हुआ मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंद्रविजय सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, उपाध्यक्ष हॉकी उत्तर प्रदेश धीरज सिंह हरीश, कॉलेज प्राचार्य एके पांडेय, पूर्व हॉकी खिलाड़ी जिल्लूर रहमान, भारतीय कुश्ती संघ के कार्यकारिणी सदस्य आदित्य प्रताप सिंह उर्फ आगू, हरेराम यादव, शालिनी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में प्रयागराज बनाम सहारनपुर, गोरखपुर बनाम अयोध्या, लखनऊ बनाम बस्ती, कानपुर बनाम मेरठ, आजमगढ़ बनाम गोंडा, सहारनपुर बनाम बरेली, गोरखपुर बनाम मुरादाबाद, आगरा बनाम अयोध्या, कानपुर बनाम गोंडा, अलीगढ़ और मेरठ के बीच खेला जाएगा।