{"_id":"5772cca74f1c1b576179a99f","slug":"jewellers-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में गहने से भरा बैग छोड़ गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में गहने से भरा बैग छोड़ गई महिला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे भूल कहें या सोची-समझी योजना, बैंक रोड स्थित होटल विवेक में मंगलवार की शाम एक महिला गहने से भरा बैग छोड़कर चली गई। एक घंटे बाद लावारिस हाल में पड़े बैग पर नजर पड़ने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने बैग खोला तो उसमें पांच लाख से अधिक के गहने थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस महिला का पता लगा रही है।
होटल विवेक में शाम सात बजे एक महिला बैग और पॉलीथिन में कपड़े लेकर पहुंची। कुछ देर तक बरामदे में टहलने के बाद वह बैग और पॉलीथिन वहीं छोड़कर चली गई। एक घंटे तक उसके न आने पर कर्मचारियों की नजर पड़ी तो अनहोनी की आशंका में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने जब बैग चेक किया तो उसमें पांच लाख से अधिक के गहने मिले। होटल के कर्मचारी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। परिसर के साथ ही बैंक रोड पर दुकानों के सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस महिला को ढूंढने का प्रयास कर रही है। गहने और कपड़े पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।