फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jayanti for sardar patel in gorakhpur

सरदार पटेल के जन्मदिन पर ली एकता की शपथ 

Wed, 02 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 02 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
jayanti for sardar patel in gorakhpur
पटेल की जयंती पर माल्यापर्ण करते पटेल स्मारक सेवा संस्‍थान के लोग। - फोटो : rajesh
 सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय अखंडता दिवस और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संध्या तिवारी व आयुक्त सभागार में कमिश्नर अनिल कुमार ने पटेल और इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और मातहतों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि सरदार पटेल का कहना था कि हमें आपसी मन मुटाव को भूलना होगा और ऊंच-नीच के भेदभाव को दूर कर सभी को बराबरी का दर्जा देना होगा। देश के विकास एवं नई दिशा में सरदार पटेल ने जो योगदान दिया है उसका आकलन शब्दों में नहीं किया जा सकता है। उन्होंने देश को एकसूत्र में बांधने के लिए अथक प्रयास किया। डीएम ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पूरा जीवन देश की एकता एवं अखंडता के लिए न्यौछावर कर दिया। हम सबको उनके कृत्यों से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में अपने को समर्पित करना चाहिए। कहा कि इंदिरा गांधी भी लौह महिला की तरह थीं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जो राष्ट्र आत्मनिर्भर है, वही शक्तिशाली है। हमें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर एडीएम (वित्त) चंद्र भूषण त्रिपाठी, एडीएम (नगर) रजनीश चंद्र, एडीएम (प्रशासन) लवकुश त्रिपाठी सहित कई अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed