फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jaam till medical college after PM's rally

जनसभा के बाद मेडिकल कॉलेज तक लगा भीषण जाम

Fri, 22 Jul 2016 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 22 Jul 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Jaam till medical college after PM's rally
नकहा से बदगदवां रोड पर लगा जाम। - फोटो : Rajesh Kumar
प्रधानमंत्री की जनसभा सभा समाप्त होने के बाद रैली स्थल से मेडिकल कॉलेज तक भारी जाम लग गया। खजांची चौराहे तक लोगाें को पहुंचने में डेढ़ घंटे लग गए। ट्रैफिक पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर दो घंटे में स्थिति काबू की।
विज्ञापन


पीएम की रैली में बस, जीप का लंबा काफिला एक साथ आने के कारण सुबह 11 बजे मोहद्दीपुर में जाम लग गया। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने इंस्पेक्टर की मदद से व्यवस्था सामान्य की। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे जनसभा खत्म होने के बाद जाम लगने से मानबेला से झुंगिया तक गाड़ियां रेंगती रही। हाईवे पर पहुंचने के बाद गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मेडिकल कॉलेज के पास पार्किंग स्थल होने के कारण स्थिति और भी बिगड़ गई।
विज्ञापन


यहां से निकलकर खजांची चौराहे तक पहुंचने में लोगों को डेढ़ घंटे लग गए। एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने एसएसबी की मदद से वाहनों को पादरी बाजार, जेल बाईपास के रास्ते मोहद्दीपुर की तरफ डायवर्ट कर स्थिति को सामान्य किया। इस दौरान छोटे वाहनों को ही खजांची से असुरन की तरफ आने दिया गया। शाम चार बजे तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त इंतजाम देख घर से नहीं निकले लोग
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम और रूट डायवर्जन की जानकारी के बाद अधिकांश लोग घर से नहीं निकले। स्कूल बंद होने के कारण स्थिति पूरी तरह से काबू में रही। बैंक, कचहरी के साथ ही सभी सरकारी दफ्तर खुले तो लेकिन कामकाज को लेकर कोई हलचल नहीं रही। दिन में सड़क पूरी तरह से खाली रही। सुबह फर्टिलाइजर जाते समय और दोपहर में लौटते समय सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखी।

सीएम के फ्लीट में जीडीए ने भेजी अनफिट कार 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फ्लीट में अनफिट कार होने पर हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग के आरआई ने पुलिस लाइंस में फ्लीट की जांच में अनफिट कार को पकड़ लिया और तत्काल प्रभाव से नगर निगम की गाड़ी को मंगवाकर स्थिति को संभाल लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए पुलिस लाइंस में दो फ्लीट तैयार की गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम केवल एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री को रिसीव करने का था। लेकिन प्रशासन ने वैकल्पिक रूप में उनकी भी फ्लीट तैयार की थी। मुख्यमंत्री की फ्लीट के लिए जीडीए ने यूपी 53 बीके 0001 कार भेजी थी। परिवहन विभाग के आरआई तारकेश्वर मल्ल सुबह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काफिले में लगी फ्लीट की जांच करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री की फ्लीट में लगी सभी गाड़ियां ठीक थीं, लेकिन मुख्यमंत्री के लिए तैयार फ्लीट में जीडीए की कार अनफिट मिली। आरआई की रिपोर्ट के बाद तत्काल जीडीए की कार को वापस कर दिया गया और नगर निगम से कार मंगाकर फ्लीट तैयार की गई। हालांकि मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से ही वापस लौट गए। 

आधे घंटे सड़क पर सांड़ ने मचाया उत्पात 

गोरखनाथ-बरगदवां रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय खलबली मच गई जब एक सांड़ सड़क पर दौड़ लगाने लगा। सांड़ को भगाने में पुलिस और नगर निगम कर्मियों के पसीने छूट गए। हालांकि आधा घंटे के प्रयास के बाद सांड़ को एक गली में भगाने के बाद राहत की सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर गोरखनाथ मंदिर से फर्टिलाइजर तक हर गली में बैरिकेडिंग कर दी गई थी। राजेंद्र नगर पश्चिमी में शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे एक सांड़ सड़क पर आ गया। सांड़ को इधर उधर जाने का रास्ता नहीं मिलने पर वह सड़क पर ही दौड़ने लगा। सड़क पर सांड़ को दौड़ता देख सुरक्षा कर्मियों और नगर निगम टीम के हाथ पांव फूल गए। सड़क पर आवागमन रोक देने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस कर्मियों और नगर निगम की टीम ने आधे घंटे के प्रयास के बाद एक जगह से बैरिकेडिंंग खोलकर उसे गली में भगा दिया। सांड़ के जाने के बाद पुलिस कर्मियों और नगर निगम की टीम ने राहत की सांस ली।

आधे घंटे में सड़क से निकाला पानी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने में भले ही भाजपा कार्यकर्ता श्रेय ले रहे हो, लेकिन एक तबका ऐसा भी है जिसके काम को नकारा नहीं जा सकता है, वह है नगर निगम के सफाई कर्मचारी। शुक्रवार सुबह नौ बजे से आधे घंटे हुई बारिश की वजह से नकहां से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया। जिसके बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने महज आधे घंटे में सड़क के किनारे से पानी निकाल चूना छिड़कर सड़क को चकाचक कर दिया। नगर आयुक्त बीएन सिंह के देखरेख में इस अभियान में नगर निगम के तकरीबन 200 सफाई कर्मचारी लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed