फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ITBP inspector son murdered in illegal relationship

अवैध संबंध में आईटीबीपी के दरोगा के बेटे की सिर कूंचल कर हत्या

Fri, 01 Nov 2019 06:20 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 01 Nov 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
ITBP inspector son murdered in illegal relationship
मृतक अश्वनी सिंह उर्फ सोनू सिंह - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के नेहिया खुर्द बुजुर्ग गांव में गुरुवार की रात अवैध संबंध में आईटीबीपी के सहायक उपनिरीक्षक के बेटे की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी है। आरोप है कि मां के साथ छत पर युवक को देख कर बौखलाए बेटे ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दंपती और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी मां-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है।
विज्ञापन


नेहिया खुर्द बुजुर्ग गांव निवासी आईटीबीपी में सहायक उप निरीक्षक राम सिंह के इकलौते 26 वर्षीय बेटे अश्वनी सिंह उर्फ सोनू सिंह बी फार्मा की पढाई करके हिमांचल में नौकरी करते हैं। अश्वनी सिंह की नवंबर में ही शादी होनी थी। करीब तीन महीने से वह घर पर ही रह रहे हैं। गुरुवार की रात पौने नौ बजे के करीब वह अपने मकान के छत पर मोबाइल से किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके सिर में पत्थर से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता रामसिंह का आरोप है कि उनके पट्टीदार की महिला संजू सिंह पत्नी देवेंद्र सिंह से उनके बेटे अश्वनी सिंह उर्फ सोनू सिंह का अवैध संबंध था। बेटा छत पर मोबाइल से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान संजू सिंह अपने पति देवेंद्र सिंह और बेटे विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह पहुंच गए। आरोप है कि तीनों लोगों ने मिलकर उसके बेटे अश्वनी सिंह के सिर में पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 मिनट बाद वह अपनी पत्नी के साथ छत पर पहुंचे तो बेटा खून से लथपथ पडा था। बेटे को आनन-फानन में जिला अस्पाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता रामसिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी देवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी संजू सिंह और बेटे विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


जांच पड़ताल में पता चला है कि अश्वनी सिंह का संजू सिंह के साथ अवैध संबंध था। गुरुवार की रात में अश्वनी सिंह अपने छत पर संजू सिंह के साथ बैठ कर बातचीत कर रहे थे। उसी बीच संजू सिंह का बेटा विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह पहुंच गया और अपनी मां से मोबाइल छीन लिया। मां के मोबाइल में अश्वनी का नंबर कई बार देख कर बौखला गया और फिर अश्वनी से नोकझोंक कर लिया। उसी बीच पत्थर से प्रहार कर अश्वनी की हत्या कर दी। आरोपी मां और बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed