{"_id":"5a5a11b24f1c1bdd408b498c","slug":"interview-of-anoop-jalota","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी लागी लगन.... आज भी लोगों के जेहन में जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी लागी लगन.... आज भी लोगों के जेहन में जिंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
भजन गायक अनूप जलोटा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन गायक अनूप जलोटा की नजर में असल संगीत वही है, जो शाश्वत हो। उनका कहना है कि देश की 75 फीसदी आबादी गांवों में रहती है, जिसे शाश्वत संगीत की समझ है। इसी वजह से अब भी लोगों के जहन में ‘ऐसी लागी लगन...’ भजन जिंदा है। जबकि ‘मुन्नी बदनाम हुई...’ गीत को कुछ दिन सुनने के बाद लोगों ने उसकी सीडी घर से बाहर फेंक दी है। अगर शहर में रहने वाले कुछ युवाओं का वेस्टर्न संगीत की ओर रुझान है तो यह ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। भजन की गूंज हर जगह पहुंचती है और इसे देश के साथ विदेशों केे लोग भी सुनना पसंद करते हैं।
गोरखपुर महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे भजन गायक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि क्लासिकल गाने की जिसे अच्छी समझ होगी, वही बेहतर गजल, भजन गा सकता है। उन्होंने अच्छे गायन के क्लासिकल सीखने की नसीहत दी। कहा कि अब के कई गायकों को क्लासिकल का ज्ञान नहीं है, इसलिए अच्छे भजन सुनने को नहीं मिलते। भजन गायन का दूसरा रूप ही क्लासिकल संगीत है।
साहित्यकारों की भूमि है गोरखपुर
अनूप जलोटा ने कहा कि गोरखपुर साहित्यकारों की भूमि है। यहां के हिंदी के प्रसिद्ध कवि, शायरों, कहानीकारों ने देश का नाम रोशन किया है। आम लोगों की भी हिंदी और उर्दू पर अच्छी पकड़ है। इसलिए यहां के लोग जहां भी जाकर काम करेंगे, गोरखपुर की माटी का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश जल्द बनेगा उत्तम प्रदेश
भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल्द ही उत्तम प्रदेश बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश का विकास होना तय है। इसके लिए सीएम बेहद तल्लीनता से लगे हैं।