{"_id":"577fcda84f1c1b93477fb87d","slug":"interview-for-teacher-in-gorakhpur-university-will-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाटें गए आवेदन पत्र, जल्द होगा साक्षात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाटें गए आवेदन पत्र, जल्द होगा साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 08 Jul 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इसेे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर उठ रहे सवाल के बीच आवेदन पत्रों की छंटाई का कार्य पूरा हो चुका है। साक्षात्कार की तैयारी भी शुरू हो गई है। चयन प्रक्रिया में यदि कोई अड़चन नहीं आई तो अगस्त के दूसरे पखवारे से साक्षात्कार पत्र आवेदकों को मिलने लगेंगे और सितंबर के पहले पखवारे से साक्षात्कार शुरू भी हो जाएगा।
एक दशक की कवायद के बाद हो रही शिक्षक भर्ती में 203 पदों के लिए चयन किया जाना है। यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक इन पदों के लिए करीब छह हजार से अधिक आवेदन पत्र यूनिवर्सिटी को प्राप्त हुए हैं। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया वर्ष 2014 में शुरू हुई थी। उस दौरान यूनिवर्सिटी में 185 शिक्षकों के पद खाली थे पर तब आरक्षण के नियम साफ न होने से साक्षात्कार नहीं हो सका। आरक्षण नियमों को जब शासन ने स्पष्ट किया तो 2016 में दोबारा विज्ञापन हुआ। दो साल की इस अवधि में खाली पद बढ़कर 203 तक पहुंच गए।
दूसरे विज्ञापन में पहले आवेदन कर चुके आवेदकों को फार्म न भरने की छूट दी गई थी। फिलहाल आवेदन पत्रों की छंटाई कराने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साक्षात्कार के विशेषज्ञों के पैनल का नाम कुलाधिपति के अनुमोदन के लिए भेज दिया है। यूनिवर्सिटी की योजना है कि सितंबर महीने में साक्षात्कार करा लिए जाएं। इस बीच नियुक्ति संबंधी कुछ बिंदुओं को स्पष्ट करने के लिए यूनिवर्सिटी की अगली कार्य परिषद में चर्चा होनी है। कार्य परिषद की बैठक 17 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
इन पदों पर होना है चयन
प्रोफेसर : 30
एसोसिएट प्रोफेसर : 37
असिस्टेंट प्रोफेसर : 136