{"_id":"58af2e704f1c1b8716b2468e","slug":"increment-to-roadways-driver-and-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों-परिचालकों को मिलेगा बढ़ा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों-परिचालकों को मिलेगा बढ़ा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों को फरवरी माह से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इसका शासनादेश प्रबंध निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी डिपो प्रबंधकों को जारी कर दिया गया है।
रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों को प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होता है। वह पिछले लंब अर्से से आंदोलन कर रहे थे। उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाए। लिहाजा लंबे संघर्ष के बाद बीते 2016 में शासन ने संविदा चालकों-परिचालकों का मानदेय देने की बात मान ली थी। मगर धनराशि कितनी मिलेगी। यह तय नहीं हो सका था और इसे रोडवेज के बोर्ड पर छोड़ दिया गया था। यह प्रक्रिया बीते कई महीनों से चल रही थी। फलस्वरूप अब 17 हजार रुपये महीना मानदेय देने का निर्णय रोडवेज के बोर्ड ने दिया, जिसका आदेश प्रबंध निदेशक की ओर से जारी कर दिया गया है। गोरखपुर परिक्षेत्र में 313 चालक और परिचालकों को इसका लाभ मिलेगा। यह धनराशि चालकों-परिचालकों को उत्कृष्ट कार्य प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत दी जाएगी।
गोरखपुर परिक्षेत्र के आठ डिपो के 313 चालक और परिचालक 26 फरवरी को पहली बार बढ़ा हुआ मानदेय प्राप्त करेंगे। इसमें गोरखपुर डिपो के तीन चालक और छह परिचालक, राप्तीनगर डिपो के छह चालक और सात परिचालक, देवरिया डिपो के नौ चालक और 30 परिचालक, बस्ती डिपो के 17 चालक और आठ परिचालक, सिद्धार्थनगर डिपो के छह चालक और चार परिचालक, निचलौल डिपो के एक चालक और 11 परिचालक और सौनौली डिपो के पांच परिचालकों के नाम शामिल है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि प्रबंध निदेशक के आदेश से सभी को अवगत करवा दिया गया है।