फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in train baby born

ट्रेन में रेनू के लिए मसीहा बनी एनसीसी कैडेट्स

Sat, 03 Aug 2019 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
in train baby born
बाघ एक्सप्रेस में महिला को प्रसव कराने के बाद बच्चें को खिलाते एनसीसी कैडट।
ट्रेन में महिला यात्री के लिए मसीहा बनीं एनसीसी कैडेट्स
विज्ञापन

गोरखपुर। बाघ एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से कराहती नेहा सिंह के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स मसीहा बन गईं। उन्होंने चलती ट्रेन में नेहा का न सिर्फ सफल प्रसव कराया बल्कि लखनऊ स्टेशन पर डॉक्टर बुलाकर जांच भी कराई। अपनी देखरेख में हरदोई स्टेशन पर मां और नवजात को परिवार वालों के हवाले किया। यात्रा के दौरान कैडेट्स नवजात को गोद में लेकर दुलारती रहीं, सेल्फी भी ली।

नेहा बुधवार शाम 6.30 बजे अपनी बहन के घर हरदोई जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस (13019) के स्लीपर कोच एस-4 में मैरवा स्टेशन से सवार हुईं। गोरखपुर विश्वविद्यालय एनसीसी की 15 वीं गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स भी इसी कोच में थीं। वे बरेली कैंप में शामिल होने जा रहीं थीं। करीब 6.30 बजे ट्रेन बस्ती स्टेशन के पास पहुंची तो नेहा को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। टीटीई ने इसकी सूचना बस्ती कंट्रोल रूम को दी लेकिन तब तक ट्रेन बस्ती स्टेशन से आगे बढ़ गई थी। इसके बाद गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर (जीसीआई) सीमा राय के नेतृत्व में तृप्ति, नम्रता, नाजिया, सुधा गोंड, पल्लवी, मनीषा पाठक ने मदद को हाथ बढ़ाया और चिकित्सा कोर के साथ सफल व सुरक्षित प्रसव कराया। लखनऊ स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टर को बुलाकर चेकअप कराया गया। उधर सूचना पाकर नेहा के घरवाले हरदोई स्टेशन पर पहुंच गए। सभी ने कैडेट्स को धन्यवाद दिया और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed