फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In a live-in relationship dissolved poison , death of woman

लिव इन रिलेशन में घुला जहर, युवती की मौत

Thu, 10 Dec 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के मोतीपोखरा में मंगलवार की रात प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। घर वालों के समय पर अस्पताल पहुंचा देने से युवक की तो जान बच गई, लेकिन इलाज के अभाव में युवती ने घर में ही दम तोड़ दिया। लड़की की मां ने युवक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तीन माह से प्रेमी युगल लिव इन रिलेशन में थे और क्रिसमस के दिन दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

मोतीपोखरा के रहने वाले मान्टी मधई ड्राइवर हैं। उनका बेटा अभिषेक (22) काली मंदिर स्थित आटो पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। सात साल से उसका आर्केस्ट्रा में काम करने वाली मोहल्ले की ऐलिना लोटेन (24) से प्रेम संबंध चल रहा था। तीन माह से दोनों लिव इन रिलेशन में लड़के के घर में ही रह रहे थे।
विज्ञापन

अभिषेक मंगलवार की शाम एलिना के साथ बाजार गया था। देर रात दोनाें घर लौटे थे। बुधवार की भोर में चार बजे अभिषेक के कमरे से आवाज आने पर उसकी मां अर्चना जब वहां पहुंचीं तो दोनों बिस्तर पर पड़े थे। अभिषेक ने जहर खाने की बात कहकर मां से नमक का घोल पिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना ने बेटे को नमक का घोल पिलाया और फिर पति के साथ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। दोनों ने एलिना को अचेत हाल में कमरे में ही छोड़ दिया। अस्पताल में उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, सुबह छह बजे जब शाहपुर पुलिस अभिषेक के घर पहुंची तो उसे बिस्तर पर एलिना की लाश मिली।
सूचना मिलने पर पहुंचीं एलिना की मां सोफिया ने अभिषेक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि छानबीन चल रही है। जांच के लिए अभिषेक के खून का नमूना लिया गया है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
समझ में नहीं आ रही जहर खाने की कहानी
सब कुछ ठीक होने के बाद भी अभिषेक और एलिना के जहर खाने का कारण परिवार के लोग नहीं बता रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती अभिषेक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस की पूछताछ में उसने भी जहर खाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। झगड़ा होने के बाद अचानक दोनों के एक साथ जहर खा लेने या फिर एलिना को गंभीर हाल में घर पर छोड़ अकेले अभिषेक को अस्पताल पहुंचाने की घटना पूरी कहानी पर सवाल खड़ा कर रही है।
शादी के खिलाफ थे परिवार के लोग
मान्टी मधई के तीन बच्चों मेें अभिषेक दूसरे नंबर का है। अभी सिर्फ उसकी बड़ी बहन की शादी हुई है। उधर, सोफिया के तीन बच्चों में एलिना सबसे बड़ी थी। पिता की मौत के बाद परिवार की जीविका चलाने के लिए वह आर्केस्ट्रा में काम करती थी। अभिषेक के घरवाले बदनामी के चलते शादी का विरोध कर रहे थे लेकिन उसकी जिद के कारण उनकी एक नहीं चली।

पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
अभिषेक और एलिना ने सात साल से चल रहे प्रेम संबंध को शादी के बंधन में बांधने का कई बार प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। परिवार के लोगों के विरोध करने पर दोनों ने इसके पहले भी हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया था। दोनाें की जिद पर परिवार के लोग शादी के लिए तैयार हो गए थे। इसके बाद दोनों साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed