फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IMA held protest in against of clinical estaablishment act

सड़क पर उतरे डॉक्टर, डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Sat, 30 Jul 2016 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 30 Jul 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
IMA held protest in against of clinical estaablishment act
डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय चिकित्सा संघ के लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट के खिलाफ शनिवार को प्राइवेट डॉक्टरों ने विरोध रैली निकाली। प्राइवेट डॉक्टर अपने क्लीनिक, अस्पताल जाने के बजाय सुबह सीतापुर आई हास्पिटल में एकत्र हुए। तीन घंटे तक यहां एक्ट के खिलाफ विचार विमर्श के बाद डॉक्टर जुलूस की शक्ल में डीएम दफ्तर पहुंचे। यहां प्रदर्शन करने के बाद डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और एक्ट को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


केन्द्र सरकार ने वर्ष 2010 में क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट को पास किया। उसी समय से प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर इस कानून का विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने इस कानून को लागू कर दिया। राज्य सरकार के इस फैसले के विरोध में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोरखपुर शाखा के बैनर तले डॉक्टर सीतापुर आई हास्पिटल में एकत्र हुए। आईएमए गोरखपुर शाखा के बैनर तले डॉक्टरों का जुलूस निकला जो डीएम दफ्तर पर पहुंचकर खत्म हुआ। आईएमए गोरखपुर शाखा के महासचिव डॉ. विरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिमी देशों के कानून को भारत के डॉक्टरों पर थोपने का प्रयास किया है। इस कानून के लागू होने से मरीजों का इलाज कई गुना मंहगा हो जाएगा। इससे लालफीताशाही को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह व नीप के चीफ  कैंपेनर डॉ. आरएन सिंह  ने कहा कि देश में पहले से ही आठ लाख डॉक्टरों और 20 लाख पैरामेडिकल स्टाफ  की कमी है। नए कानून से छोटे अस्पताल, एकल चिकित्सक क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटरों में ताला लग जाएगा। डॉ. वाईडी सिंह, डॉ. एसएस शाही,  डॉ. वीएम भाटिया, डॉ. वीएन अग्रवाल, डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. अमित गोयल,  डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. देवेंद्र भागवानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed