फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   illegal house break in Rajhi village

रजही गांव में गिराए गए अवैध मकान

Tue, 26 Jan 2016 02:08 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
illegal house break in Rajhi village
पुलिस के साथ जिला प्रशासन ने सोमवार को एयरफोर्स एरिया में बनाए गए अवैध मकानों को तोड़ दिया। कोर्ट के निर्देश पर एक साल से रजही गांव में कब्जा खाली कराने की कवायद चल रही थी। जिला प्रशासन का सहयोग न मिल पाने से इस पर कोई कदम नहीं उठाया जा सका था। तीन दिन पहले एयरफोेर्स के अफसरों ने अतिक्रमण हटाने की जानकारी देने के साथ ही गांव में नोटिस चस्पा कर दी थी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट लवकुश सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे कैंट, शाहपुर, खोराबार एसओ के साथ रजही गांव पहुंचे। एयरफोर्स के अफसरों और जवान यहां पहले से ही मौजूद थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन से एयरफोर्स की जमीन में कब्जा कर मकान बनाने वाले लोगों का घर गिरा दिया। दो घंटे तक चले अभियान में कुल 33 लोगों से जमीन खाली कराया गया। इस दौरान कब्जाधारियों से अधिकारियों की तीखी बहस भी हुई। लेकिन कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देने पर लोग शांत हो गए।  एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर एयरफोर्स एरिया से अतिक्रमण खाली कराया गया है।
विज्ञापन


फुटपॉथ पर आ गया परिवार
रजही गांव में 25 साल से अधिक समय से रह रहे 33 परिवार के लोग कार्रवाई के बाद से सड़क पर आ गए हैं। लोग मकान तोड़कर कब्जा खाली कराए जाने की कार्रवाई को गलत बताते हुए गुजारे के लिए जगह देने की मांग कर रहे हैं। गांव के हरिशंकर, छब्बू, रामकृपाल निषाद, मिठाईलाल और अक्षयबर का कहना है कि पूरा जीवन यहीं बिता दिया। अब हमसे जमीन छीन ली गई। परिवार के साथ गुजारा कहां करे, इसकी चिंता सता रही है। प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed