{"_id":"5cc1c7e5bdec2275a46a25f6","slug":"if-congress-does-not-cheat-than-sardar-patel-had-prime-minister-says-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बेइमानी नहीं करती तो सरदार पटेल होते प्रधानमंत्रीः केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बेइमानी नहीं करती तो सरदार पटेल होते प्रधानमंत्रीः केशव प्रसाद मौर्य
Thu, 25 Apr 2019 08:14 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी के डर से अलग-अलग लड़ने वाले एक हो गए हैं। फिर भी 23 मई को कांग्रेस, बसपा और सपा समेत कई दल साफ हो जाएंगे। भ्रष्टाचार के कारण ही देश का विकास नहीं हो सका था। आज जो विकास दिख रहा है यह पहले ही हो जाता यदि कांग्रेस बेइमानी न करती तो प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल बनते। यह कहना है सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का। वह गुरुवार को सीडीए एकेडमी बनकटी परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों पर जमकर प्रहार किया। कहा कि मोदी को रोकने के लिए बना गठबंधन फेल है। जो पिता, चाचा का नहीं हुआ वह क्या बुआ का हो सकता है। 2019 के चुनाव में हर सीट पर नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं। कारण यह कि जातीय समीकरण नहीं, अब मोदी समीकरण चल रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती खुद को गरीबों की महारानी बना चुकी थीं और कुछ नहीं किया जबकि प्रधानमंत्री बनते ही मोदी जी ने गरीब माताओं को धुएं से मुक्ति दिलाई, गरीबों को आवास दिलाया। राष्ट्रीय पिछड़ावर्ग को संवैधानिक दर्जा देने के साथ ही गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। 2017 विधानसभा चुनाव के पहले बस्ती जिले में गुंडागर्दी थी। प्रदेश में सरकार बनते ही खत्म हो गई। हर घर को बिजली मिलने लगी। आह्वान किया कि संपूर्ण विकास के लिए 12 मई को कमल का बटन दबाएं और प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को जिताकर मोदी के हाथों को मजबूत करें।
विज्ञापन
केशव ने दोहराया बनेगा मंदिर, हटेगा अनुच्छेद 370
सीडीए एकेडमी मथौली के परिसर में जुटी हजारों की भीड़ से गदगद उपमुख्यमंत्री अयोध्या में श्रीराम मंदिर और अनुच्छेद 370 का उल्लेख करना नहीं भूले। कहा कि भाजपा की सरकार इस बार दोनों कार्यों को पूरा करेगी। बस आप लोग बस्ती से हरीश द्विवेदी और डुमरियागंज से जगदंबिका पाल को संसद पहुंचाएं। डिप्टी सीएम ने हरीश द्विवेदी के साथ-साथ विधायक रवि सोनकर और सदर विधायक दयाराम की भी तारीफ की। वहीं, क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने मुंडेरवा चीनी मिल को बड़ी उपलब्धि बताई। जिले में विकास कार्यों को गिनाते हुए सांसद हरीश द्विवेदी को विकास द्विवेदी तक कह डाला। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, अजय सिंह गौतम, पवन कसौधन, डॉ. अरुणापाल, अरविंद पाल, राजनाथ तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी उपाध्याय, झिनकान चौधरी, अमृत वर्मा, विवेकानंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद ने चेयरमैन को दी चेतावनी
सीडीए एकेडमी परिसर में आयोजित जनसभा में जाने के लिए कुछ लोगों को रोकने की सूचना पर सांसद हरीश भड़क गए। मंच से नगर पंचायत बनकटी चेयरमैन को चेतावनी दे डाली। कहा कि सत्ता पक्ष का सांसद होने के बावजूद किसी भी प्रकार से द्वेषपूर्ण कार्रवाई नहीं होने दी। हर क्षेत्र में बगैर भेदभाव विकास कार्य कराया गया। लेकिन ऐसी गिरी हरकत की अपेक्षा नहीं थी।