फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   icsi

गोरखपुर में खुला आईसीएसआई का चैप्टर कार्यालय

Fri, 09 Aug 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
icsi
गोरखपुर में खुला आईसीएसआई का चैप्टर कार्यालय
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) का चैप्टर कार्यालय अब गोरखपुर में भी हो गया है। रफ ी अहमद किदवई इंटर कॉलेज में इस चैप्टर की शुरुआत हुई। इसके साथ ही प्रदेश में आईसीएसआई के चैप्टर कार्यालयों की संख्या 11 और देश में 73 हो गई है।

बृहस्पतिवार को आईसीएसआई के गोरखपुर चैप्टर का उद्घाटन आईसीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस रंजीत पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि आईसीएसआई और सीएस प्रोफेशनल्स के लिए यह एक बहुत बड़ा सम्मान है कि अब हमारे पास गोरखपुर शहर में एक चैप्टर है। यह चैप्टर उन छात्रों के लिए नोडल ऑफिस के रूप में काम करेगा, जो सीएस कोर्स में शामिल होना चाहते हैं। चैप्टर नियमित सेमिनार, व्याख्यान व अन्य समान कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों में बातचीत के लिए सुविधाएं प्रदान करेगा। इस मौके पर सीएस अशोक कुमार दीक्षित, कार्यवाहक सचिव सीएस गुरविंदर सिंह सरीन, गोरखपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस सुरेंद्र प्रताप शाही भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed