{"_id":"572ceb7e4f1c1b61145ced5b","slug":"icsce-board-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसले से छू ली बुलंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसले से छू ली बुलंदियां
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
आईसीएसई हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट निकलने बाद खुशी मनाते विद्यार्थी।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएससीई बोर्ड की 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का रिजल्ट देखकर विद्यार्थियों के सपनों को पंख लग गए। बुलंद हौसले और मेहनत के बलबूते मेधावियों ने सफलता की इबारत लिख डाली। 10वीं में लिटिल फ्लावर स्कूल, राप्तीनगर के ईशान सिह ने 97.86 प्रतिशत और 12वीं में लिटिल फ्लावर स्कूल, चरगांवा के अंकित मिश्रा ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया।
शुुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही रिजल्ट घोषित किया गया, साइबर कैफे में रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ लग गई। मेधावियों के घरों में जश्न का माहौल रहा। विद्यार्थी अपने दोस्तों से खुशियां साझा करते रहे तो पड़ोसी और रिश्तेदार अभिभावकों के पास फोन करके उन्हें बधाई देते रहे।
स्कूलों में भी जश्न जैसा माहौल था। सेल्फी खींचने के लिए विद्यार्थियों में होड़ लगी रही। सेंट जोसेफ स्कूल गोखनाथ, सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार, लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर, आरपीएम एकेडमी के बहुत सारे विद्यार्थियों ने 90 से 97 फीसदी तक अंक हासिल कर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
टॉपरों को साथियों ने दी बधाई
गोरखपुर। रिजल्ट आते ही स्कूल के टॉपरों की चर्चा होने लगी। उन्हें साथियों ने सराहा और बधाई दी। लिटिल फ्लावर धर्मपुर और राप्तीनगर, सेंट जोसेफ खोराबार, आरपीएम एकेडमी आदि स्कूलों में अव्वल नंबर हासिल करने वाले विद्यार्थी जैसे ही स्कूल पहुंचे, पहले से मौजूद विद्यार्थियों ने उन्हें घेर लिया और हाथ मिलाकर बधाई दी। शाम को ज्यादातर विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने घरों में पूजन अर्चन किया। कुछ अभिभावकों के साथ मंदिर गए और भगवान का दर्शन किया।