{"_id":"5d93672a8ebc3e93be6344a9","slug":"husband-did-not-give-up-alcohol-wife-left-home-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः शराब की लत नहीं छोड़ी तो पत्नी ने घर छोड़ा, पति ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः शराब की लत नहीं छोड़ी तो पत्नी ने घर छोड़ा, पति ने पुलिस को दी तहरीर
Tue, 01 Oct 2019 10:45 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खोराबार इलाके के एक युवक ने शराब पीना नहीं छोड़ा तो उसकी पत्नी डेढ़ वर्ष की बच्ची के साथ घर छोड़कर चली गई। पत्नी अब लापता है। उधर युवक ने मंगलवार को खोराबार थाने में तहरीर देकर पत्नी व बच्चों को ढूढ़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इलाके के कुसम्ही बाजार स्थित एक गांव के युवक की शादी पिपराइच इलाके की एक युवती के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी। दोनों की एक डेढ़ वर्ष की बच्ची है। युवक अक्सर शराब पीकर घर आता था। जिसपर उसकी पत्नी शराब पीने से मना करती थी और छोड़ने को कहती थी।
विज्ञापन
युवक भी बार-बार उसे शराब छोड़ने का वादा करता था। रविवार की शाम को एक बार फिर युवक शराब पीकर आया। पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई। दोनों सो गए।
इसके बाद सोमवार की तड़के सुबह उसकी पत्नी बच्ची के साथ घर छोड़कर चली गई। युवक को पहले लगा कि वह मायके गई होगी। सोमवार को वह पत्नी के मायके पहुंचा। मगर वह वहां भी नहीं थी।
विज्ञापन
उधर पत्नी के मायके वालों ने भी धमकी दी कि पत्नी नहीं मिली तो वह अंजाम भुगतने को तैयार रहे। इसके बाद युवक ने अपने कई रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की लेकिन उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली।
मंगलवार को युवक थाने पहुंचा और तहरीर देकर पत्नी को खोजने की गुहार लगाई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी आलमारी और बॉक्स का ताला बंद कर चाभी भी ले गई है।