{"_id":"5727703f4f1c1b51135cd024","slug":"hot-season-break-the-record-of-36-years-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा 36 साल का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा 36 साल का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 May 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरे को ढककर और छाता लेकर जाती लड़कियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल महीने की गर्मी ने बीते 36 सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया। महीने में 16 दिन ऐसे रहे जिसमें गर्म हवाओं का काफी जोर रहा, जिसके चलते आम आदमी का जीवन काफी कष्टदायक हो गया था। इस दौरान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा। मौसम के जानकारों के मुताबिक यह स्थिति मई और जून महीने में भी होगी।
इस साल जिस तरह से अप्रैल महीने में तापमान बढ़ा उसने बीते 36 साल के गर्मी के रिकार्ड तोड़ दिया। 16 दिनो तक तेज गर्म हवाओं के के कारण तापमान औसत से अधिक रहा। इस दौरान तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक हो गया था। जबकि औसत तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस है। मौसम के विशेषज्ञों के मुताबिक मई और जून महीने में भी गर्मी कम नहीं होगी। पारा इसी तरह से ऊपर नीचे होता रहेगा और गर्म हवाएं लोगों को बेचैन करती रहेंगी।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक इस साल बरसात सामान्य रहेगी। दो सालों से सूखे की मार झेल रहे किसानों को इस साल राहत मिलेगी। सामान्य बारिश 1000 मीली मीटर माना जाता है। इस साल उतनी या उससे अधिक होने की पूरी संभावना है। बारिश का महीना जून से लेकर सितंबर तक माना जाता है। चार महीने में सामान्य बारिश की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि चार मई की रात में गोरखपुर में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।