फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   homeminister examin security on airport

एयरपोर्ट पर सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे गृहमंत्री

Fri, 12 Feb 2016 01:11 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से वह सिद्धार्थनगर में एसएसबी के नए बीओपी का उद्घाटन करने चले जाएंगे। इससे पहले वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर 10 मिनट तक एसएसबी अधिकारियों से भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी लेने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


राजकीय वायुयान से गृहमंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी की सुबह साढ़े दस बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां पहुंचने के बाद एसएसबी अधिकारियों के साथ 10 मिनट बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री बॉर्डर पर वर्तमान समय में एसएसबी की ओर से की गई कार्रवाई और सुरक्षा को लेकर वार्ता की जाएगी। इसके साथ ही राजनाथ सिंह वर्तमान समय में बॉर्डर पर चल रहीं गतिविधियों के संबंध में भी वार्ता करेंगे। इसके बाद बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां उनका सवा घंटे का कार्यक्रम है। वह ढाई बजे हेलीकॉप्टर से शोहरतगढ़ के प्रिंस सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में बने हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल नेपाल बॉर्डर पर स्थित पकड़िहवा पहुंचेंगे। साढ़े तीन बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और पौने चार बजे गोरखपुर प्रस्थान करेंगे। शाम 4:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। फिर राजकीय वायुयान से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर में उनके आगमन को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल द्वितीय वाहिनी के सेनानायक अनिल टिग्गा के नेतृत्व में जवानों ने बॉर्डर एरिया में पेट्रोलिंग की। इस संबंध में एसएसबी के सहायक प्रचार अधिकारी ओपी शाहू ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed