{"_id":"5d78017b8ebc3e93aa191a36","slug":"home-guard-not-wearing-helmet-gorakhpur-city-news-gkp3210829147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार होमगार्डों को गाली देकर हेलमेट पहनने की सीख देने वालों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार होमगार्डों को गाली देकर हेलमेट पहनने की सीख देने वालों की तलाश में पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। हेलमेट पहनने की सीख देते हुए कार सवार मनबढ़ों ने बाइक सवार होमगार्डों को जमकर गालियां दीं। आशंका है कि धर्मशाला पेट्रोल पंप के पास की है। जहां कार रोककर आरोपी लगातार अपशब्द कहते रहे फिर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। यह वीडियो तीन दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में कार सवार खुद को एक टीवी चैनल का पत्रकार बता रहे थे। पुलिस ने यातायात कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो गोरखपुर का है या किसी अन्य शहर का।
वीडियो में गाली देते हुए कार सवार मनबढ़ धर्मशाला पेट्रोल पंप के पास बताए जा रहे है। जो बाइक सवार दो होमगार्डों को रोकते दिख रहे हैं। होमगार्ड गोरखनाथ मंदिर से ड्यूटी कर लौट रहे थे। वे कुछ समझ पाते तब तक एक शख्स ने बताया कि वह एक टीवी चैनल का पत्रकार है और फिर गालियां देने लगा। होमगार्ड गलती भी स्वीकार की लेकिन मनबढ़ों की गुंडई बढ़ती ही गई और फिर सपा जिंदाबाद का नारा लगाने का दबाव बनाने लगे। बाद में वह वहां से फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो आरोपियों ने खुद बनाया था और इसे वायरल भी कर दिया। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वीडियो की जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि वीडियो कहां कहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।