{"_id":"5d585aae8ebc3e89823a3d09","slug":"home-guard-and-alchol-gorakhpur-city-news-gkp3179889171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर ड्यूटी पर आए दो होमगार्ड पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर ड्यूटी पर आए दो होमगार्ड पकड़े गए
विज्ञापन
शराब पीकर आए होमगार्ड की जांच कराते एसपी ट्रैफिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर ड्यूटी पर आए दो होमगार्ड पकड़े गए
गोरखपुर। शराब के नशे में यातायात संभाले दो होमगार्ड जांच में पकड़े गए। शिकायत के बाद एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने ब्रीथ एनालाइजर मशीन से दोनों होमगार्ड की जांच कराई तो उनमें शराब पीने की पुष्टि हो गई। दोनों को ड्यूटी से वापस कर जांच रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
एसपी ट्रैफिक के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से शराब के नशे में ड्यूटी की शिकायत मिल रही थी। ये लोग नशे में होने की वजह से लोगों से बदसलूकी भी कर देते थे। इसी शिकायत के आधार पर जांच की गई। होमगार्ड शिव कुमार व बसंत लाल की जांच कराई गई तो दोनों ने शराब पी रखी थी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी, जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।