{"_id":"5cefdd6ddcdd91ab0c90a9e903552d9c","slug":"hiyuva-bounded-nh-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा कार्यकर्ताओं ने एनएच कार्यालय घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा कार्यकर्ताओं ने एनएच कार्यालय घेरा
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महेसरा पुल के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता से क्षुब्ध हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एनएच कार्यालय घेरा। कहा कि जिस पुल का निर्माण पांच साल पहले पूरा हो जाना चाहिए वह उसी तरह से पड़ा है। इसके लिए पूरी तरह से एन एच के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
दो माह पूर्व एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था, पर स्थिति जस की तस है। यदि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो वह लोग किसी को भी चैन से बैठने नहीं देंगे।महानगर प्रभारी रामभुआल कुशवाहा और ऋषिमोहन वर्मा ने कहा कि दो माह पूर्व इस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर पुल का निर्माण शुरू कराने की मांग की गई थी। तब स्थानीय अभियंता ए के पांडेय ने लिखित आश्वासन दिया था कि अनुबंध स्वीकृत होने के एक सप्ताह बाद पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
दो माह बाद भी कार्य नहीं शुरू नहीं हुआ। वहीं सौरभ विश्वकर्मा, रणंजय सिंह , प्रमोद उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि जब तक महेसरा पुल का निर्माण प्रारंभ नहीं हो जाता अधिकारियों को चैन से नहीं बैठने देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर देख प्रशासन की तरफ से भारी पुलिस बल एनएच कार्यालय पर लगा दिया गया था। उच्चाधिकारियों से वार्ता स्थानीय अभियंताओं द्वारा लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।धरने में वीरेंद्र पासी, आशीष गुप्ता, संजय शिलांकुर, आशुतोष पांडेय, प्रभात दुबे, रत्न प्रकाश गौड़, रामप्यारे यादव, प्रिंस श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, अश्वनी सिंह, अमित राव, अनिल ठाकुर, विनोद बघेल, चमन लाल, अमरनाथ गुप्ता, मोनू कुशवाहा, मंजीत विश्वकर्मा, विजय यादव, ज्ञानू कुशवाहा, शिवम पटवा, स्वामीनाथ खरवार आदि मौजूद रहे।