फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   highway

गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन की लागत हुई ढाई गुना

Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
highway
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन की लागत हुई ढाई गुना
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के नक्शे में थोड़ा परिवर्तन क्या हुआ उसकी लागत ढाई गुना बढ़ गई। असुरन से छह किलो मीटर तक सड़क के दोनों तरफ तीन -तीन मीटर की चौड़ाई में सर्विस लेन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बीच में रेलिंग और ड्रेन भी बनेगा। पहले इसकी लागत 183.33 करोड़ थी। अब रिवाइज एस्टीमेट में लागत बढ़कर 434.91 करोड़ हो गई है।
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन की लंबाई गोरखपुर जनपद के हिस्से की 19.4 किलो मीटर है। इसका निर्माण 2016 में शुरू हुआ था जिसे 2018 में ही पूरा होना था, पर कार्य अब भी अधूरा है। इधर शहर के शहरी हिस्से में सड़क के चौड़ीकरण एवं दोनो तरफ सर्विसलेन , रेलिंग व ड्रेन का निर्माण का अतिरिक्त कार्य जुड़ने की वजह से उसकी लागत काफी बढ़ गई है। 434.91 करोड़ का नया एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद निर्माण तेजी से चल रहा है। मार्च 2020 तक कार्य को पूरा करा लेने का दावा विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर-देवरिया फोरलेन की लागत सौ करोड़ से अधिक हुई
गोरखपुर-देवरिया फोरलेन की भी लागत 151.84 से बढ़कर 267.44 करोड़ हो गई। इसका भी निर्माण 2016 में शुरू किया गया था और इसे भी 2018 में पूरा होना था। इसके काम की रफ्तार धीमी थी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसके भी निर्माण की रफ्तार तेज हो गई है। इस फोरलेन में भी गुरुंग चौराहे से इंजीनियरिंग कालेज तक 5.5 किलो मीटर तक दोनो तरफ 3-3 मीटर चौड़ाई में सर्विस लेन का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त रेलिंग और ड्रेन का निर्माण भी कराया जाएगा। दोनो फोरलेन में अतिरिक्त कार्य बढ़ने से लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-महराजगंज तथा गोरखपुर-देवरिया फोरलेन में अतिरिक्त कार्य बढ़ने की वजह से लागत बढ़ गई है। रिवाइज एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। पहले रास्ते में जमीन मकान नहीं था, न उसका मुआवजा देना था। रिवाइज होने के बाद यह सब बढ़ा है। अप्रोचमेंट का 74 करोड़ मुआवजा देना है। इस नाते लागत बढ़ गई है। सभी कार्य मार्च 2020 तक पूरे हो जाएंगे।
एसपी सिंह मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed