फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heir of yogi may be decalred today

आज तय हो सकता है योगी की संसदीय सीट का वारिस

Sat, 17 Feb 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Feb 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Heir of yogi may be decalred today
योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
गोरखपुर सदर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के नाम का एलान शनिवार को संभव है। इसी सिलसिले में भाजपा संसदीय दल की बैठक नई दिल्ली में बुलाई गई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


गोरखपुर सदर संसदीय सीट का उपचुनाव 11 मार्च को है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 20 फरवरी तक नामांकन होना है। इससे पहले ही प्रत्याशी के नाम का एलान संभव है। इस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ पांच बार चुनाव जीते और सांसद बने। अब सांसद के रूप में उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। फिलहाल, प्रत्याशिता की दौड़ में दो नामों की चर्चा ज्यादा है। एक भाजपा संगठन से संबंधित हैं तो दूसरे को गोरखनाथ मंदिर के करीबी हैं जिनकी संगठन में भी अच्छी पकड़ है। माना जा रहा है कि इन्हीं में से एक नाम पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


बेतियाहाता से दो बार पार्षद रहे एक वरिष्ठ अधिवक्ता को प्रत्याशी की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है। उन्हें शुक्रवार की देरशाम लखनऊ भी बुलाया गया है। दोनों संभावित प्रत्याशी अपने-अपने कागजात दुरुस्त करा रहे हैं। उनकी मंशा है कि संसदीय दल की मुहर लगते ही नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। बाद की कागजी कार्रवाई में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed