फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health departmnet is not active on vaccine case

कार्रवाई की जगह पैरवी में लगी सरकारी टीम

Sun, 14 Feb 2016 02:18 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
health departmnet is not active on vaccine case
पिपराइच इलाके के हरखापुर गांव में इंसेफेलाइटिस से बचाव के नाम पर सरकारी देखरेख के बिना टीके लगाने जैसे गंभीर मामले को लेकर सरकारी मशीनरी के रुख में गंभीरता देखने को नहीं मिली है। स्वास्थ्य महकमे ने न यह जानने में दिलचस्पी ली है कि टीके के नाम पर लोगों के शरीर में कौन सी वैक्सीन दाखिल की गई और न ही टीका लगाने वालों के प्रति सख्ती में दिलचस्पी ली है। कार्रवाई तो दूर शनिवार को गांव में हेल्थ वर्करों ने गांव में घूमकर अधिकांश लोगों को शिकायत न करने के लिए रजामंद करने की कोशिश की।
विज्ञापन


खुद को एनजीओ बताकर इंसेफेलाइटिस प्रतिरक्षण का टीका लगाने के दौरान प्रति शख्स 10 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क और 50 रुपये टीके का दाम वसूलने के आरोप में घिरे श्री साईं सेवा समिति के सदस्यों ने खुद को विवाद में घिरता देख और टीके लगाने का काम रोक दिया है। टीके की गुणवत्ता और उसके नाम पर वसूली का मुद्दा उठा तो गांव में पुलिस तक पहुंच गई थी लेकिन वैक्सीन की असलियत जानने और सरकारी टीम की देखरेख के बिना टीके लगाने के मामले में पुलिस या स्वास्थ्य महकमे ने कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


पिपराइच स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से लेकर प्रभारी सीएमओ तक ने इस तरह के टीकाकरण को अवैध बताया लेकिन दोषियों को बेनकाब करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की पहल अभी तक नहीं हुई है। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष विशुनदेव तिवारी ने बताया कि गांव में आशा वर्कर ने घर-घर घूमकर लोगों को इस मामले में खामोशी बरतने का सुझाव दिया। इसके लिए किसी से खुद की नौकरी की दुहाई दी तो किसी पर भविष्य में बेहतर इलाज में मुश्किल आने का डर बैठाया। भाकियू नेता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य सुभाष भारती ने भी यही मांग दोहराई है। इस बीच जब प्रभारी सीएमओ डॉ. नंद कुमार से वस्तुस्थिति जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने खुद को अस्वस्थ बताते हुए बात करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed