{"_id":"577fcbe54f1c1b291e7f99e8","slug":"head-master-suspended-three-s-salery-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड मास्टर सस्पेंड, तीन का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड मास्टर सस्पेंड, तीन का वेतन रुका
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 08 Jul 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में फल वितरण का आदेश जारी हुआ था।
- फोटो : amar ujala (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां ब्लॉक के तीन स्कूलों में फल वितरण और शपथ कार्यक्रम आयोजित न करने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो हेड मास्टरों के वेतन रोकने और एक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जांच के लिए गठित टीम के रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
बता दें कि चार जुलाई को शासन के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में फल वितरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी ने बाकायदा सभी स्कूलों के मुआयने के लिए निरीक्षण टीम बनाई थी। मगर कुछ स्कूलों में इस आदेश का पालन नहीं हुआ। सहजनवां ब्लॉक के भगौरा प्राथमिक स्कूल, गाहासाढ़ प्राथमिक स्कूल और गाहासाढ़ जूनियर स्कूल का बीएसए ओम प्रकाश यादव ने निरीक्षण किया तो वहां न तो फल बांटे गए थे और न ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई थी।
हद तो तब हो गई जब वहां के हेड मास्टरों ने कार्यक्रम की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। हेड मास्टरों की इस लापरवाही से नाराज बीएसए ने जांच टीम गठित कर रिपोर्ट देने को कहा था। रिपोर्ट मिलने पर बीएसए ने भगौरा के हेड मास्टर अब्दुल्ला खान को निलंबित कर दिया, जबकि गाहासाढ़ के दोनोें स्कूलों के हेड मास्टरों अच्युतानंद तिवारी और सुरेश प्रजापति का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया।