फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Harsh firing

स्वतंत्रदिवस पर विद्यालय में फायरिंग कर फंसे प्रबंधक, शिक्षक

Fri, 16 Aug 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में हर्ष फायरिंग कर फंसे प्रबंधक, शिक्षक
विज्ञापन

रुधौली। हनुमानगंज बाजार में स्थित विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षक पर ध्वजारोहण के समय ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग महंगी पड़ सकती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि खंड शिक्षाधिकारी ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। मान्यता भी रद की जा सकती है।
सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक को थाने ले आई। समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया। ममाला मोहम्मद रशीद इंटर कॉलेज का है। ध्वज फहराने के समय प्रबंधक डॉ . मोहम्मद राशिद ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। शिक्षक लालचंद भी जोश में आ गए और उन्होंने रायफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से विद्यालय परिसर समेत बाजार के लोग दहशत में आ गए। प्रबंधक इसके बाद भी घटनाक्रम का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होते ही हरकत में आए रुधौली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रबंधक व अध्यापक को शस्त्र समेत थाने ले आए। पूछताछ के दौरान विद्यालय प्रबंधक ने फायरिंग को रिहर्सल बताया। पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट एवं धारा 188 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। जांच के बाद उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आठवीं की मान्यता, इंटर तक पढ़ाई
हर्ष फायरिंग के बाद चर्चा में आए विद्यालय की पोल भी खुलने लगी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद रशीद इंटर कॉलेज की मान्यता आठवीं तक ही है। खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार सिंह ने स्वीकार किया कि विद्यालय की मान्यता आठवीं तक की है। जबकि विद्यालय में इंटर तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। पुलिसिया कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग भी विद्यालय पर कार्रवाई के मूड में है। इस बारे में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। आगे के निर्देश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, यदि आवश्यकता पड़ी तो विद्यालय की मान्यता भी रद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed