फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gwalior and Haryana goes to final

ग्वालियर और हरियाणा में होगी खिताबी भिड़ंत

Sun, 20 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 20 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gwalior and Haryana goes to final
आल इंडिया प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में बैटिंग करती ग्वालियर की टीम। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
अखिल भारतीय लक्ष्य प्राइजमनी क्रिकेट के सेमीफ ाइनल में ग्वालियर ने पूर्वोत्तर रेलवे को हराया। समीर चौधरी की उम्दा पारी जीत का सूत्रधार बनी। रविवार को हरियाणा व ग्वालियर के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


रेलवे क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए सेमीफ ाइनल में टॉस जीतकर पूर्वोत्तर रेलवे ने पहले बल्लेबाजी की। आशीष यादव के 64 व शुभम चौबे के 53 रन की बदौलत टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। अवनीश ने 24 व अमित सिंह ने नाबाद 21 रन बनाए। ग्वालियर के प्रशांत चौधरी, शिवम दीक्षित व अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। दीपक बालियान व माधव सिंह को एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वालियर की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


समीर ने 87 गेंदों पर 96 रन की पारी के दौरान आठ चौका व तीन छक्का जड़ा। अभिषेक पांडेय व उपेंद्र ने 33-33 व ऋ षभ ने 21 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे के आशीष चोपड़ा, अश्वनी मंदानी, राकेश कन्नौजिया व प्रवीण यादव ने एक-एक विकेट झटके। ग्वालियर के समीर चौधरी को योगेश्वर सिंह की स्मृति में पनियरा विधायक जीएम सिंह ने मैन ऑफ  द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed