फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Guy and Two students involved in girl student murdered at Gorakhpur after failed in physical Assault

दो छात्रों संग युवक ने मिलकर किया था छात्रा का कत्ल, दुष्कर्म में नाकाम होने पर वारदात को दिया अंजाम

Tue, 01 Jan 2019 07:37 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर/सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर/सिद्धार्थनगर Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 01 Jan 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Guy and Two students involved in girl student murdered at Gorakhpur after failed in physical Assault
सांकेतिक तस्वीर
कक्षा छह और आठ के दो छात्रों व एक युवक ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर कक्षा छह की छात्रा को गला घोंटकर मार डाला था। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर स्थित स्कूल के पास बोरे में भरकर रख दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को वारदात का पर्दाफाश कर दिया। घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। नाबालिग होने के कारण दो आरोपियों को बस्ती बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि आरोपी सुजीत कुमार को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा भैंस चराने निकली थी। शाम करीब चार बजे गांव के स्कूल के पास बोरे में उसकी लाश मिली थी। केस  दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन


जांच में यह बात सामने आई कि गांव के तीन लोगों ने उसकी हत्या की है। सूचना के आधार पर कोतवाल बांसी रविंद्र कुमार सिंह व स्वाट प्रभारी पंकज शाही टीम ने तीनों को पकड़ कर जब पूछताछ शुरू की। उन्होंने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर हत्या की बात स्वीकार कर ली। एक आरोपी कक्षा छह (11), दूसरा कक्षा आठ (13) का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीसरा आरोपी बालिग है। एसपी ने वारदात का पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। टीम में एसओ बांसी रविंद्र कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी पंकज शाही, स्वाट टीम के एसआई दीपक कुमार दुबे, एसआई सुरेंद्र कुमार, एसआई शशांक सिंह, आरक्षी प्रभाकर राय सिंह, दीपक गोविंद राव, गट्टू पांडेय, विवेक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed