फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gurunanak's birth aniversery

गुरुनानक जयंती पर गुरुवाणी से गूंजे गुरुद्वारे

Tue, 15 Nov 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 15 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gurunanak's birth aniversery
गुरुनानक जयन्ती पर जटाशंकर गुरूद्वारे शबद कीर्तन हुआ। - फोटो : Rajesh Kumar
गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर शहर के गुरुद्वारों में विविध आयोजन हुए। गुरुद्वारा गुरुसिंह साहब जटाशंकर में लोगों ने अरदास की। इस मौके पर शबद कीर्तन और गुरुवाणी का भी आयोजन हुआ। इसके बाद लंगर चला। लोगों ने लंगर चखकर खुद को धन्य किया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे प्रकाश पर्व का शुभारंभ निशान साहिब का वस्त्र बदलने से शुरू हुआ। इसके बाद सत्संग की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम हजूरी रागी ज्ञानी प्रीतम सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी का गायन करते हुए संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामना दी। गुरुद्वारा मोहद्दीपुर के रागी सुरजीत सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया। कानपुर से आए रागी जसविंदर सिंह के जत्थे ने अपने कीर्तन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रुद्रपुर से आए कथावाचक ज्ञानी सतनाम सिंह ने नानक साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस मौके पर सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, पीके मल्ल, महंथ रवीद्र दास, पार्षद राजेश जायसवाल, विनोद दुबे, पंडित देवेंद्र मिश्र, रत्नेश वर्मा, राजेश त्रिपाठी आदि गणमान्य लोगों ने गुरु को माथा टेक कर नमन किया। शाम सात से साढ़े दस बजे तक लंगर चला। इस बीच सत्संग, आरती एवं आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन जगनैन सिंह नीटू ने किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह, हरभजन सिंह, अध्यक्ष जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष हरबंस सिंह, चरनप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, मोंटू, गुरदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed