{"_id":"586e57304f1c1b945d159af8","slug":"guru-govind-singh-birth-anniversery","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने लंगर छका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने लंगर छका
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
चेतना तिराहे पर गुरुगोविन्द सिंह के प्रकाश उत्सव पर लंगर का आयोजन किया गया।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
गुरु गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के अवसर पर चेतना तिराहा, गोलघर और गुरुद्वारा गुरु नानक सतसंग सभा मोहद्दीपुर की ओर से बृहस्पतिवार को लंगर का आयोजन किया गया। जहां पर तमाम श्रद्धालुओं ने लंगर छका। इससे पहले भोर में मोहद्दीपुर में संगत की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई, जो जटाशंकर गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान साध संगत गुरु का गुणगान किया। साथ ही एक दूसरे को बधाई दी। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर के प्रांगण में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों के बीच गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विष्णु प्रताप सिंह, बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. आशा देवी सिंह, डॉ. रीना त्रिपाठी, हरेकृष्ण सिंह सहित विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।