{"_id":"5df690d78ebc3e87ff46c47a","slug":"gurmat-quiz-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp333419332","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमत क्विज शो ‘आओ बनिए गुरसिख प्यारा’ का आयोजन, जगाई गुरु महिमा की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमत क्विज शो ‘आओ बनिए गुरसिख प्यारा’ का आयोजन, जगाई गुरु महिमा की अलख
Mon, 16 Dec 2019 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरमत क्विज शो ‘आओ बनिए गुरसिख प्यारा’ का आयोजन रविवार को जटाशंकर गुरुद्वारा में किया गया। गुरबानी, सिख इतिहास से समाज के लोगों को अवगत कराने के नजरिए से आयोजित इस क्विज शो में विभिन्न समुदाय के 103 लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में हुआ। पहले चरण में प्रश्नपत्र देकर सवाल पूछे गए। उसके बाद मौखिक परीक्षा हुई। जिससे सभी को बहुत प्रेरक जानकारियां हासिल हुई। सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को आगामी दिनों में पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा के बाद बाहर से आए परीक्षकों को सिरोपा, शाल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने सर्वजन के प्रति आभार प्रकट किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, सरोज कौर, सरदार गुरजिंदर सिंह, प्रतापगढ़ से सरदार मंजीत सिंह गोबिंद, गगन सहगल, दीपक सिंह, धर्मपाल सिंह राजू, प्रीत कौर, रूपा कौर, डेजी अरोड़ा, तेजपाल सिंह, कुलदीप सिंह नीलू, गुरमीत सिंह शेरू, चिरंजीव सिंह रेखी, प्रिंस सिंह, विशाल सिंह गुजराल, मनोज आनंद, तोशिबा आनंद, सुरेंद्र कौर, जसविंदर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।