{"_id":"5d98ff658ebc3e93a170ca3e","slug":"gun-licence-investigation-gorakhpur-city-news-gkp3244388121","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एसआईटी की जांच में 28 साल पुराने फर्जी असलहा लाइसेंस आए सामने, आज हो सकता है पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एसआईटी की जांच में 28 साल पुराने फर्जी असलहा लाइसेंस आए सामने, आज हो सकता है पर्दाफाश
Sun, 06 Oct 2019 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी असलहा लाइसेंस मामले में की जांच कर रही एसआईटी के हाथ 28 साल पहले बने लाइसेंस भी फर्जी सामने आए हैं। हालांकि अभी उनकी जांच जारी है और दस लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शनिवार को पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है।
विज्ञापन
मसलन, पुलिस जिन लोगों को हिरासत में लेकर उनके शस्त्र लाइसेंस पर सवाल उठा रही है, उन सभी ने प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था, बकायदा थाने से रिपोर्ट लगी थी और अब जब उनके लाइसेंस की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है तो वे भी हैरान हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को खोराबार थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है, वे हैरत में हैं। सभी ने नियमानुसार समय से नवीनीकरण भी कराया है। चुनाव, त्योहार के समय शस्त्र थाने पर जमा भी कराए थे। अब इस मामले में पुलिस उस समय के असलहा बाबुओं पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के हेराफेरी की सजा अब आम लोगों को मिलनी तय है। पुलिस अब इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में है। रविवार को पुलिस इस मामले में पर्दाफाश कर सकती है।