फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gun licence

फर्जीवाड़ा: 300 लाइसेंस जारी होने की आशंका, 14 लोग रडार पर

Wed, 21 Aug 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
gun licence
फर्जीवाड़ा: 300 लाइसेंस जारी होने की आशंका, 14 लोग रडार पर
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी लाइसेंस पर असलहे खरीदने के मामलों की संख्या सैकड़ों तक पहुंच सकती है। एक मामला पकड़ में आने के बाद जांच शुरू हुई तो 34 ऐसे लाइसेंस जारी होने की संभावना जताई गई थी। यह संख्या अब बढ़कर 300 के करीब पहुंच गई है। लाइसेंस हासिल करने वाले ज्यादातर लोग हाई प्रोफाइल है इस वजह से पुलिस फूंक फूंककर कदम रख रही है। पुलिस के रडार पर 14 लोग हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है।
फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सील किए गए रवि गन हाउस को पुलिस एक बार फिर खोल कर जांच कर सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए दुकान से दस्तावेज हासिल किया जाना जरूरी है। कोशिश है कि आरोपियों की फोटो हासिल की जाए। डीएम दफ्तर से लाए गए दस्तावेजों की जांच में अब तक पुलिस को कुछ हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

...
कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की भूमिका भी जांचेगी पुलिस
पिछले दो सालों में कलेक्ट्रेट में असलहा लाइसेंस संबंधी काम देखने वाले कर्मचारियों के भूमिका की भी पुलिस जांच करेगी। इनसे पूछताछ की जा सकती है। दुकान से आने वाली सूचनाओं की जांच हुई या नहीं इसकी भी जांच होगी। किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो उस पर कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ मेडिकल टीम भी लखनऊ जाएगी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गईं है। गन हाउस के मालिक को हिरासत में लेने के लिए मेडिकल टीम के साथ पुलिस जल्द लखनऊ रवाना होगी। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है लेकिन अभी तक तनवीर की ही गिरफ्तारी हो सकी है। मास्टर माइंड गोपीनाथ, विशाल और शिवम की सटीक लोकेशन अब भी पुलिस के पास नहीं है।

कोट
पूरे प्रकरण में कई बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस को अब तक 14 ऐसे लोगों के नाम पता चले है जो रैकेट को संचालित कर रहे थे, उनकी तलाश में टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed