फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   grbage penalty throw municipal corporation

सावधान! गोरखपुर में सड़क पर कचरा फेंकते पकड़े गए तो मोटा जुर्माना वसूलेगा नगर निगम

Fri, 20 Dec 2019 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
grbage penalty throw municipal corporation
कचरे का ढेर - फोटो : file
खुले स्थानों या सड़क पर कूड़ा फेंकना अब भारी पड़ने वाला है। ऐसा करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने टास्क फोर्स का गठन किया है। फोर्स सिविल लाइंस क्षेत्र से निगरानी शुरू करेगी।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम के देखने में आ रहा था कि सुबह सफाई कर्मचारियों के जाने के बाद दुकानदार अपनी दुकानों की सफाई कर बाद कूड़ा सड़क पर या खुले में डाल देते हैं। इस वजह से पूरे दिन गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हैंडलिंग रूल्स 2016 के तहत ऐसे लोगों पर सख्ती करने की योजना तैयार की है। इसके लिए गठित टास्क फोर्स फिलहाल सिविल लाइंस क्षेत्र में नजर रखेगी। इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ एक दिन के अंतराल पर ‘कूड़ा फेंकना मना है’ अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा कूड़ा निकालने वालों पर रहेगी निगाह
कूड़े को सड़क पर, सार्वजनिक खुले स्थानों पर फेंकना, जलाना तथा जमीन में दबाना प्रतिबंधित है। पटरी व्यवसायियों को खाने-पीने का बचा सामान, डिस्पोजिबल कप, प्लेट, रैपर्स, नारियल के अपशिष्ट, बची खाद्य सामग्री, सब्जियां, फल आदि को कंटेनर में रखना होगा। जिसे बाद में नगर निगम के कूड़ा पड़ाव अथवा कूड़ा वाहन में खाली करना होगा।

अभियान के दौरान टास्क फोर्स के साथ एक टिपर ट्रक तथा एक मैजिक रहेगा। जो वेंडर कंटेनर की बजाय थर्माकोल का डिब्बा प्रयोग करते मिलेंगे उनका तत्काल चालान काटा जाएगा। साथ ही थर्मोकोल के डिब्बे को भी जब्त कर लिया जाएगा।

टास्क फोर्स में शामिल अधिकारी
नगर आयुक्त द्वारा बनाई गई टास्क फोर्स में मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई इंस्पेक्टर पीएन गुप्ता, सफाई सुपरवाइजर, चार पुलिसकर्मी या पीआरडी जवान तथा पांच सफाईकर्मी शामिल किए गए हैं।

इतना होगा जुर्माना

आवासीय भवन स्वामियों द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 100 रुपये
दुकानदार द्वारा खुले में कचरा डालने पर - 250 रुपये
रेस्टोरेंट मालिकों द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 500 रुपये
होटल मालिकों द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 1000 रुपये
औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा खुले में कचरा डालने पर - 2000 रुपये
हलवाई, चाट, पकौड़ी, फल, आइसक्रीम, गन्ने का रस और सभी जूस, सब्जी ठेला व्यवसायियों पर - 1000 रुपये

- शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की टीम ने यह अभियान शुरू किया है। इसके लिए गठित टास्क फोर्स गंदगी फैलाने वालों पर मौके पर ही कार्रवाई करेगी।
- सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed